Technology
Yami Gautam का 100 साल पुराना पहाड़ी घर, 25 एकड़ में फैली प्रॉपर्टी में है ऑर्गेनिक गार्डन और ग्रीनहाउस
October 7, 2026
Yami Gautam House Tour: यामी गौतम का हिमाचल प्रदेश वाला घर प्रकृति के बीच सुकून का एक शानदार ठिकाना है। करीब 8 करोड़ रुपये की यह 100 साल पुरानी प्रॉपर्टी 25 एकड़ में फैली है। इस घर में ऑर्गेनिक गार्डन, एक ग्रीनहाउस और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे मौजूद हैं।Yami Gautam Farmhouse: यामी गौतम का हिमाचल प्रदेश वाला घर विरासत, प्रकृति और सादगी का एक खूबसूरत संगम है। यह एक्ट्रेस अक्सर मुंबई की भागदौड़ से दूर अपनी इस सुकून भरी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं। उनका यह घर अपने पुराने आकर्षण के लिए जाना जाता है। बताया जाता है कि यह घर करीब 100 साल पुराना है। इसमें पहाड़ों की पारंपरिक झलक के साथ-साथ मॉडर्न लाइफस्टाइल के लिए भी काफी जगह है।
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट में 25 bps की बढ़ोतरी; 2023 के बाद पहली बार बढ़ी ब्याज दर - India TV Hindi
October 7, 2026
वैश्विक अनिश्चितताओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की अर्थव्यवस्था और महंगाई को काबू में रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई में मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अपनी अक्टूबर नीति समीक्षा में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही नीतिगत दर अब 5.25% से बढ़कर 5.50% हो गई है। रेपो रेट में इस बढ़ोतरी से बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा, क्योंकि होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरें बढ़ने से मासिक किस्तें (EMI) महंगी हो सकती हैं।
भारत-वेस्टइंडीज T20I में बखेड़ा... कैच पकड़ा, फिर भी आउट नहीं हुए ईशान किशन
October 7, 2026
मंगलवार (6 अक्टूबर) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 14.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया और टी20 सीरीज में 1-0 की लीड बना ली. भारतीय टीम की जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 43 बॉल पर नाबाद 102 रन बनाए.
पटना- खेमनीचक के रहने वाले ड्राइवर की संदिग्ध मौत: डॉक्टर को पटना छोड़ने के बाद बिगड़ी तबियत, मुंह से निकला झाग; FSL ने जुटाए साक्ष्य - Patna News
October 7, 2026
पटना- खेमनीचक के रहने वाले ड्राइवर की संदिग्ध मौत:डॉक्टर को पटना छोड़ने के बाद बिगड़ी तबियत, मुंह से निकला झाग; FSL ने जुटाए साक्ष्यपटना5 घंटे पहले कॉपी लिंकपटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के खेमनीचक निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान परमेश्वर कुमार के रूप में हुई है।
Aaj Ka Mausam: मानसून जाते-जाते दिखाएगा तेवर, 15 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी; जानें अपने शहर का हाल
October 7, 2026
मानसून की विदाई के साथ देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, लेकिन कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 7 अक्टूबर को दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
रूस में बैक्टीरिया लीक होने पर WHO के खड़े हुए कान, ट्रंप भी पुतिन को करेंगे कॉल
October 7, 2026
रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक लैब वर्कर की मौत के बाद प्लेग को लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है. 28 साल की दर्या शिपिलोवा की 2 अक्टूबर को गंभीर निमोनिया के बाद मौत हो गई थी. इसके बाद उनके संपर्क में आए करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया. हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी मौत प्लेग से हुई थी.
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां
October 7, 2026
Bihar News : बिहार के बेगूसराय में बुधवार की सुबह अचानक गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। बाइक सवार बदमाशों ने पहले एक व्यक्ति के घर के बाहर कथित तौर पर तीन राउंड फायरिंग की और इसके बाद उसका पीछा करते हुए बस स्टैंड तक पहुंच गए। यहां बदमाशों ने एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में एक फल दुकानदार समेत दो लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, एक तीसरे व्यक्ति के भी घायल होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फ्रांस में शिक्षा फंडिंग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग: पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस; बवाल की वजह क्या?
October 7, 2026
फ्रांस में स्कूलों के लिए ज्यादा फंड की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन मंगलवार को देशव्यापी प्रदर्शन में बदल गया। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे देश में 2.66 लाख लोगों ने प्रदर्शन किया, जिनमें अकेले पेरिस में 56 हजार लोग शामिल थे। छात्रों ने कई हाईस्कूलों की नाकेबंदी की, जबकि मार्सेई, स्ट्रासबर्ग और दूसरे शहरों में बड़ी संख्या में लोग झंडे और पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे।
Hanuman Ansh को नहीं किसी का डर, दृश्यम 3 के आगे नहीं झुकाया सिर; बजरंग बली की कृपा से मंगलवार को खूब बरसे नोट - hanuman ansh box office collection day 61 neem karoli baba biopic not afraid of drishyam 3 back in crores globally
October 7, 2026
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें हनुमान अंश का सोमवार भले ही सुस्त रहा, लेकिन मंगलवार को मूवी एक बार गेम में फिर लौटकर आई है। ...और पढ़ें हनुमान अंश वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो-इंस्टाग्राम
How To Reuse Eggshells: हजारों रुपये बचाएंगे अंडे के छिलके! रसोई से लेकर बगीचे तक आएंगे काम, जानें इस्तेमाल के 5 अनोखे तरीके
October 7, 2026
How To Reuse Eggshells: सुबह नाश्ते में अंडा उबाला, खाया और उसका छिलका सीधे कूड़ेदान में डाल दिया... ज्यादातर घरों में रोज यही होता है. अमूमन लोग अंडे के छिलकों को कूड़ा ही समझते हैं. अगर आप भी उनमें शामिल हैं, तो आप इसके फायदों से अनजान हैं. ऐसे में अगली बार अंडे के छिलकों को कूड़ेदान में फेंकने से पहले एक बार रुकिए. जिस छिलके को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, उसमें भी कई उपयोगी गुण होते हैं. अंडे के छिलके में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से इसे पौधों की मिट्टी से लेकर घर की सफाई तक कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है.