technology

डेली 1.5GB डेटा और पूरे 1 महीने तक रिचार्ज की छुट्टी! बड़े काम के हैं Jio के ये दो प्रीपेड प्लान्स - reliance jio offers calendar month validity with rs 319 and rs 339 plans

August 7, 2026

Featured story

Reliance Jio के पास 1 महीने की पूरी वैलिडिटी और 1.5GB डेली डेटा वाले दो प्रीपेड प्लान्स हैं। कंपनी के 319 रुपये और 339 रुपये वाले इन प्लान्स के साथ फ् ...और पढ़ें

जानिए Jio के इन दो धांसू प्लान्स के बारे में। Photo- ChatGPT

जानिए Jio के इन दो धांसू प्लान्स के बारे में। Photo- ChatGPT

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर Reliance Jio के पास दो ऐसे प्रीपेड प्लान्स हैं जो यूजर्स को 1.5GB डेली डेटा ऑफर करते हैं और साथ ही मंथली वैलिडिटी बंडल करते हैं। मंथली वैलिडिटी की सबसे अच्छी बात ये है कि आपको ये याद रखने की टेंशन नहीं लेनी पड़ती कि आपका प्लान किस तारीख को खत्म होगा। उदाहरण के लिए, अगर आपने 30 अक्टूबर को रिचार्ज कराया है, तो आपका प्लान 30 नवंबर को एक्सपायर होगा। मंथली वैलिडिटी बहुत ज्यादा तो नहीं है, लेकिन ये बेहद सुविधाजनक है। इसकी कीमत भी ठीक-ठाक है, ये देखते हुए कि ज्यादातर मामलों में आपको लगभग 30 या 31 दिनों के लिए मोबाइल बेनिफिट्स का एक्सेस मिल जाता है। आइए इन प्लान्स और इनके बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।

Reliance Jio 319 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Reliance Jio का 319 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS/दिन के साथ आता है। इस प्लान के साथ 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलता है। इसकी वैल्यू 35,100 रुपये है और इसमें गूगल से 5000GB का क्लाउड स्टोरेज मिलता है। इस प्लान में 5G डेटा बंडल नहीं है क्योंकि ये सिर्फ 1.5GB डेली डेटा ही ऑफर करता है। इसमें JioTV और JioAICloud एप सब्सक्रिप्शन भी बंडल किया गया है। इस प्लान के साथ मंथली सर्विस वैलिडिटी भी मिलती है।

Reliance Jio 339 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Reliance Jio का 339 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS के साथ आता है। ये प्लान भी मंथली सर्विस वैलिडिटी के साथ ही आता है। कंपनी के 319 रुपये और 339 रुपये वाले प्लान में सिर्फ इतना ही फर्क है कि 339 रुपये वाला प्लान 14.95 रुपये का टॉकटाइम बंडल करता है। ये प्लान भी Google AI Pro सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इस प्लान में भी कोई 5G डेटा बंडल नहीं किया गया है। इसमें JioTV और JioAICloud भी बंडल मिलता है।

Reliance Jio के 319 रुपये और 339 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स भारत के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध हैं। अगर आप इनसे रिचार्ज करना चाहते हैं, तो MyJio एप के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं।