Food-Cooking

world-news

यूपी: डामर की कीमत दोगुनी होने से सड़कों का निर्माण अटका, कीमत 52 हजार टन से बढ़कर एक लाख तक पहुंची

October 2, 2026

पश्चिम एशिया के संघर्ष का असर अब उत्तर प्रदेश के गांवों की सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बिटुमिन (डामर) की कीमत कुछ ही महीनों में करीब दोगुनी होने और आपूर्ति घटने से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 68 सड़कों का करीब 650 किलोमीटर निर्माण अटक गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कुछ परियोजनाओं को बढ़ी लागत से राहत मिल चुकी है, लेकिन ग्रामीण सड़कों के लिए समान व्यवस्था का इंतजार है।

world-news

अलर्ट पर दिल्ली, धारा 163 लागू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का है ऐलान

October 2, 2026

October 2, 2026 CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी, लेफ्ट पार्टियों और यूथ कांग्रेस समेत कई संगठनों ने इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। इसके बाद दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और एहतियात के तौर पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता धारा 163 लागू कर दी है।

world-news

Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार

October 2, 2026

Gorakhpur-Siliguri Expressway: बिहार में आने वाले समय में सड़क की रफ्तार और तेज होने वाली है। उत्तर बिहार से लेकर पूर्वोत्तर तक का सफर आसान और तेज बनाने वाली गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे परियोजना को इसी दिशा में एक बड़ी कड़ी माना जा रहा है। करीब 520 किलोमीटर लंबा यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को जोड़ेगा। खास बात यह है कि इस एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा हिस्सा बिहार से होकर गुजरेगा। बिहार में करीब 416 किलोमीटर लंबा हिस्सा प्रस्तावित है, जो पश्चिम चंपारण से लेकर किशनगंज तक कई जिलों को जोड़ेगा।

world-news

Petrol Diesel Price Today 02 October 2026: पेट्रोल 15 और डीजल 50 रुपए प्रति लीटर महंगा, त्योहार से पहले अचानक बढ़ी हुई कीमत सुनकर लोगों के उड़े होश, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट | IBC24

October 2, 2026

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 02 October 2026: ताबडड़तोड़ महंगाई की मार झेल रही जनता सरकार की ओर आस लगाए देख रही है कि त्योहारों से पहले कुछ राहत मिले। जबकि इसके उलट दैनिक उपभोग से लेकर जरूरी सामानों की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा करते हुए आम जनता को जोर का झटका दिया है। सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 15 और डीजल के रेट में सीधे 50 रुपए तक बढ़ोतरी की है। तो चलिए जानते हैं आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का नया रेट।

world-news

दुबई से इजराइल की फ्लाइट में क्यों भिड़ गए थे पायलट? शुरुआती जांच की पहली रिपोर्ट सामने आई

October 2, 2026

दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को पायलट और को-पायलट के बीच मारपीट हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि विमान को रास्ता बदलकर सऊदी अरब के तबूक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. अब सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने इस घटना की शुरुआती जांच की जानकारी दी है. मंत्रालय के मुताबिक, जांच में पता चला है कि को-पायलट ने कैप्टन सुमित मछार पर हमला किया था. इस दौरान दोनों को चोटें आईं. जांच में सऊदी अधिकारियों के साथ UAE की सुरक्षा टीम भी शामिल थी. यह घटना पर सऊदी सरकार का पहला आधिकारिक बयान है.

world-news

Pink Saheli Card: दिल्ली की बसों में पिंक टिकट होगा बंद! महिलाओं को अब मुफ्त यात्रा के लिए करना होगा ये काम

October 2, 2026

दिल्ली में डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त है. लेकिन अब उनके सफर का तरीका बदलने वाला है. अभी तक यात्रा के लिए बस कंडक्टर से मिलने वाला कागज का पिंक टिकट जल्द ही बंद हो सकता है. दिल्ली सरकार इस संबंध में जल्द नोटिफिकेशन जारी कर सकती है. इसके बाद महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के लिए 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' रखना जरूरी होगा.

world-news

​श्री रामलीला महोत्सव 2026: “भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला…” के जयघोष से गूंजी अयोध्या, कौशल्या के आंगन में प्रकटे रघुनंदन - Up18 News

October 2, 2026

आगरा। वह पावन घड़ी आई, जिसका इंतजार देवताओं से लेकर अयोध्यावासियों तक को था। जैसे ही रामलीला मैदान में “भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला, कौसल्या हितकारी…” की चौपाई गूंजी और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राकट्य का दृश्य साकार हुआ, मानो अयोध्या स्वयं रामलीला मैदान में उतर आई। शंखनाद, घंटियों की गूंज और जय श्रीराम के जयघोष के बीच चारों ओर बधाइयां गूंज उठीं। अवध की गलियों में आनंद की लहर दौड़ गई और रामलीला मैदान दीपोत्सव की तरह जगमगा उठा।

world-news

'वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो'..पोस्टर के साथ प्रदर्शन: पटना में विपक्ष का लोकतंत्र बचाओ मार्च; दंगा निरोधक दस्ते के साथ प्रशासन मुस्तैद - Patna News

October 2, 2026

LIVE 'वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो'..पोस्टर के साथ प्रदर्शन:पटना में विपक्ष का लोकतंत्र बचाओ मार्च; दंगा निरोधक दस्ते के साथ प्रशासन मुस्तैदपटना2 मिनट पहले कॉपी लिंकमुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज से विपक्ष का देश भर में प्रदर्शन है। इंडिया ब्लॉक की तरफ से भी 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदर्शन का ऐलान किया गया है।