Food-Cooking
मेडिकल कॉलेज के हेल्पर-लिफ्टमैन को बनाया कबड्डी कोच: नूंह नर्सरी फर्जीवाड़ा, ₹8.37 लाख का भुगतान; रेवाड़ी DSO सहित 5 पर केस - Rewari News
October 3, 2026
मेडिकल कॉलेज के हेल्पर-लिफ्टमैन को बनाया कबड्डी कोच:नूंह नर्सरी फर्जीवाड़ा, ₹8.37 लाख का भुगतान; रेवाड़ी DSO सहित 5 पर केसरेवाड़ी1 घंटे पहले कॉपी लिंकराव तुलाराम स्टेडियम जिला रेवाड़ी।
कृषि विज्ञान केन्द्र, खरगोन के वैज्ञानिक डॉ. सिंह सम्मानित
October 2, 2026
02 अक्टूबर 2026, (दिलीप दसौंधी, कृषक जगत, मंडलेश्व): कृषि विज्ञान केन्द्र, खरगोन के वैज्ञानिक डॉ. सिंह सम्मानित – कृषि विज्ञान केन्द्र, खरगोन के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय फ़ार्म एन फूड एग्रीकल्चर अवार्ड 2026 में ‘ बेस्ट रिसर्चर इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ‘ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आईसीएआर – सीआईएई भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कृषि प्रसार, किसान सशक्तिकरण एवं नवाचार आधारित कृषि विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
बिहान ने दिखाई नई राह, मेहनत से कविता निषाद बनीं लखपति दीदी
October 2, 2026
रायपुर, 02 अक्टूबर 2026 : कभी घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए मजदूरी करने वाली राजनांदगांव जिले के ग्राम बागरेकसा की कविता निषाद ने शायद ही सोचा होगा कि एक दिन वे खुद का व्यवसाय चलाएंगी और गांव की दूसरी महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की मिसाल बनेंगी।
गांधी जयंती के दिन पटना में मिली 548 बोतल विदेशी शराब, एक शख्स गिरफ्तार, मकान भी सील - India TV Hindi
October 2, 2026
Highlights गांधी जयंती पर पटना में 548 बोतल विदेशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार। न्यू एतवारपुर के मकान में छिपाकर रखी थी शराब, विभाग ने मकान सील किया। 2.70 लाख की शराब कहां से आई, सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग। पटना: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर में नशामुक्त समाज का संदेश दिया जा रहा था, वहीं बिहार की राजधानी पटना में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने परसा बाजार थाना क्षेत्र के न्यू एतवारपुर में एक मकान पर छापा मारकर 548 बोतल विदेशी शराब जब्त की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 2.70 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। विभाग ने मकान को भी सील कर दिया है।
हरी मिर्च की बोरियों में 2 करोड़ का गांजा: जशपुर में ट्रक से 440 पैकेट जब्त, ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे, 2 अरेस्ट - Jashpur News
October 2, 2026
छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर मिनी ट्रक से 440.63 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक ट्रक ओडिशा से मिर्च लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। तस्करों ने पुलिस को चक
दर्द को द्वेष नहीं, भक्ति और करुणा में बदला..संत रविदास जी के विचारों से गूंजा आगरा, भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय समरसता महोत्सव शुरू - Up18 News
October 2, 2026
आगरा। पीत वस्त्रों में सजीं 800 महिलाएं, सिर पर कलश और साथ चलती संत रविदास जी के जीवन एवं संदेशों पर आधारित झांकियां। नंद सिनेमा से बीएसएनएल ग्राउंड, तारघर चौराहा तक निकली कलश यात्रा ने शहर में भक्ति के साथ सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को तीन दिवसीय समरसता महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।
लखनऊ में नाव से पहुंचे डीएम और जॉइंट पुलिस कमिश्नर: बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की, 10 और नावें लगाने के निर्देश - Lucknow News
October 2, 2026
लखनऊ प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से जायजा लिया। लखनऊ के जलमग्न इलाकों में शुक्रवार को डीएम विशाख जी. अय्यर और जॉइंट पुलिस कमिश्नर (JCP) बबलू कुमार नाव से पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान जरूरतमंदों को दवाएं और दैनिक जरूरत का
SEBI का नया फरमान: 1 नवंबर से ट्रेडिंग ऐप्स पर दिखेगा ये खास मैसेज, जानें क्या है 'प्रोजेक्ट जागरूक'
October 2, 2026
SEBI का नया फरमान: 1 नवंबर से ट्रेडिंग ऐप्स पर दिखेगा ये खास मैसेज, जानें क्या है 'प्रोजेक्ट जागरूक' Published: Friday, October 2, 2026, 19:54 [IST] 1 नवंबर 2026 से अगर आप कोई भी ब्रोकिंग ऐप खोलेंगे, तो उसके लैंडिंग पेज पर आपको सेबी (SEBI) का निवेशक जागरूकता संदेश दिखाई देगा। यह मैसेज रोजाना मौजूदा रिस्क डिस्क्लोजर (जोखिम चेतावनी) के साथ बारी-बारी से बदलकर दिखाया जाएगा। वहीं, 5 से 31 अक्टूबर के बीच ब्रोकरेज वेबसाइट्स पर इन्हें दिखाना अनिवार्य होगा। सेबी ने 1 अक्टूबर 2026 के सर्कुलर में बताया कि यह नया नियम 'प्रोजेक्ट जागरूक' का हिस्सा है।
Chhattisgarh News: हॉकी-कबड्डी के गोल्ड मेडलिस्ट सम्मानित, खिलाड़ियों को लाखों की सौगात
October 2, 2026
छत्तीसगढ़ में 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक पहली पुरुष हॉकी लीग होगी। छह टीमें हिस्सा लेंगी। बिलासपुर में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार एक नई पहल करने जा रही है। प्रदेश में 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक पुरुष हॉकी लीग आयोजित की जाएगी। उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा, जहां इस तरह की हॉकी लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस हॉकी लीग की टैगलाइन ‘चलव रे संगी हॉकी खेलबो’ रखी गई है। प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी और इनके नाम छत्तीसगढ़ की संस्कृति व प्रदेश की पहचान को ध्यान में रखते हुए रखे गए हैं।