लखनऊ प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से जायजा लिया।
लखनऊ के जलमग्न इलाकों में शुक्रवार को डीएम विशाख जी. अय्यर और जॉइंट पुलिस कमिश्नर (JCP) बबलू कुमार नाव से पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान जरूरतमंदों को दवाएं और दैनिक जरूरत का
.
डीएम ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों के साथ जल निकासी और स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार प्रभावी बनाए रखने को कहा। साथ ही वहां के लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना।

डीएम ने स्थानीय लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याएं जानी। प्रशासनिक टीम को ग्राउंड जीरो पर तैनात करने के निर्देश दिए।
तीन बाढ़ राहत शिविर और एक कंट्रोल रूम बनाए
प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्रभावित क्षेत्रों में तीन बाढ़ राहत शिविर और एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं। लोगों को जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राहत कार्य और लोगों के आवागमन के लिए 24 नावें और गोताखोर लगाए गए हैं। डीएम ने 10 अतिरिक्त नावों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करने को कहा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें प्राथमिकता से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। जलभराव की वजह से सैकड़ो परिवारों के लिए तमाम समस्याएं खड़ी हो गई है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी घरों में बंद है। कहीं भी आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा रहा है।

इस दौरान डीएम के साथ जॉइंट सीपी बबलू कुमार भी मौजूद रहे।
फॉगिंग के साथ एंटी-लार्वा का छिड़काव होगा
जलभराव होने से कॉलोनियों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में नावों से नियमित फॉगिंग कराई जा रही है। डीएम ने फॉगिंग के साथ एंटी-लार्वा का छिड़काव लगातार कराने के निर्देश दिए। जलभराव वाले इलाकों में जमा कूड़े-कचरे को भी नावों के जरिए नियमित रूप से हटाने को कहा गया।
प्रशासनिक टीम की हुई तैनाती
फैजुल्लागंज में स्थिति पर नजर रखने के लिए अलग-अलग शिफ्ट में तीन अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और तहसीलदारों की टीमें तैनात की गई हैं। अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वहां के स्थानीय निवासियों से प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल कैंप के डॉक्टरों से संपर्क करें।