Food-Cooking

sports

IND vs WI 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी टीम से बाहर, नमन धीर को इसलिए दिया गया मौका

October 6, 2026

वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन से बाहर (फोटो-पीटीआई)

education

DU कॉलेज में तय सीटों से ज्यादा एडमिशन पर विवाद: टीचर्स ने कुलपति को चिट्ठी लिखी, कमान अपने हाथ में लें

October 6, 2026

13 घंटे पहले कॉपी लिंकDU के हिंदू कॉलेज में एडमिशन में धांधली को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसके विरोध में खुद दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षक और हिंदू कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन (HCSA) सड़क पर उतर आए हैं और एडमिशन में धांधली की बात कर रहे हैं।

world-news

रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर मिला चूहा, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर होटल मालिक से मांगे 25 लाख

October 6, 2026

Dosa Rat Video Viral: मुंबई के बोरीवली वेस्ट स्थित एक होटल में डोसे के अंदर चूहा मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला कथित तौर पर पैसे की मांग तक पहुंच गया। होटल मालिक ने आरोप लगाया कि वीडियो को सोशल मीडिया पर और फैलाने की धमकी देकर उससे रकम मांगी गई। बोरीवली पुलिस ने मामले में 5 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को आरोपी बनाया है।

world-news

चंपावत को आदर्श जिला बनाने की दिशा में तेज हुआ काम, विकास के साथ विरासत संरक्षण पर भी जोर

October 6, 2026

Champawat News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को आदर्श जिला बनाने के राज्य सरकार के संकल्प को एक बार फिर दोहराया है. टनकपुर के गांधी मैदान में नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर ऐसा जिला बनाया जा रहा है, जो विकास, पर्यटन, संस्कृति और जनसुविधाओं के मामले में नई मिसाल कायम करे. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल बुनियादी ढांचे का विस्तार करना नहीं, बल्कि चंपावत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हुए स्थानीय लोगों के लिए बेहतर अवसर तैयार करना भी है.

world-news

CG News: खेल प्रतियोगिता के समापन पर बड़ा ऐलान, बलौदाबाजार में खुलेगा DIET; रायपुर संभाग चैंपियन

October 6, 2026

बलौदाबाजार में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसमें रायपुर संभाग ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने बलौदाबाजार में डाइट खोलने की घोषणा भी की।रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में 3 से 6 अक्टूबर तक चली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग संभागों से आए स्कूली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

world-news

Ambikapur Delhi Train: अम्बिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन, यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

October 6, 2026

Ambikapur Train News: अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी। नई रेल सेवा से सरगुजा संभाग के यात्रियों को दिल्ली आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। जानिए पूरी डिटेल।Railway News Chhattisgarh: सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू हुई है। अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन चलेगी। मंगलवार को अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से सांसद चिंतामणि महाराज ने द्विसाप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन निर्धारित समय सुबह 7.30 बजे अम्बिकापुर से रवाना हुई। इस अवसर पर सांसद ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से मुलाकात की और उन्हें पुष्प भेंट कर सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

world-news

Explainer: SIR से फॉर्म-6 तक, जानिए विवाद के 5 बड़े मुद्दे; BJP-ECI और विपक्ष को किया आमने-सामने

October 6, 2026

Explainer: देश में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), फॉर्म-6 में बदलाव, चुनाव आयोग में फैसले लेने की प्रक्रिया और EVM-बैलेट पेपर जैसे मुद्दों पर विपक्ष और BJP आमने-सामने हैं. विपक्ष जहां इसे ‘वोट के अधिकार और लोकतंत्र की सुरक्षा’ से जोड़ रहा है, वहीं BJP और चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाता सूची को शुद्ध और विश्वसनीय बनाना चुनावी प्रक्रिया का जरूरी हिस्सा है.

world-news

PM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार हुआ खत्म, 20 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त!

October 6, 2026

PM Kisan 24th installment: केंद्र सरकार आम जनता के लिए कई योजनाएं चलाती है, ऐसे ही केंद्र सरकार ने किसानों की मदद करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) चलाती है, जिसके तहत पात्र किसान के परिवार को हर साल करीब 6 हजार रुपये दिए जाते है, यह राशि 2-2 हजार रुपये की किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना के तहत अब तक 23 किस्तें भेजी जा चुकी है, अब किसान 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है, किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th Installment) 20 अक्टूबर को आएगी। आइए जानते हैं कि इस दावे में कितनी सच्चाई है?

world-news

4.5 किलोमीटर लंबी ड्रेन बनेगी, किराड़ी समेत चार विधानसभा क्षेत्रों को जलभराव से मिलेगी मुक्ति

October 6, 2026

नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन के साथ करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी नई ड्रेन के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना पर 263.45 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ड्रेन के निर्माण से किराड़ी सहित आसपास के चार विधानसभा क्षेत्रों की बड़ी आबादी को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा 70 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों को भी जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी।