
वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन से बाहर (फोटो-पीटीआई)
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जब प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो उसमें वैभव सूर्यवंशी नहीं थे. 15 साल का ये खिलाड़ी एशियन गेम्स के सेमीफाइनल और फाइनल में खेला था हालांकि भारत लौटते ही उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. लखनऊ में पहले टी20 में श्रेयस अय्यर ने पंजाब के खिलाड़ी नमन धीर को डेब्यू का मौका दिया. अर्शदीप सिंह की भी टीम में वापसी हुई और तेज गेंदबाज मंयक यादव भी प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए.
वैभव क्यों टीम से बाहर हुए?
वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर करने की असली वजह टीम का कॉम्बिनेशन रही. जापान में टीम इंडिया एक अतिरिक्त बल्लेबाज और स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ मैदान पर उतर रही थी क्योंकि वहां की पिच स्पिनर्स को सपोर्ट कर रही थी. लेकिन लखनऊ में हालात अलग हैं इसलिए वैभव को बेंच पर बैठाया गया और ओपनिंग अभिषेक और संजू सैमसन को दी गई. नमन धीर को इसलिए मौका दिया गया क्योंकि वो अच्छी बैटिंग के साथ-साथ अच्छे ऑफ स्पिनर भी हैं. हाल ही में वनडे सीरीज में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था.
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.
When VVS Laxman was the coach, he used to select Vaibhav Sooryavanshi in the playing XI, but as soon as Gautam Gambhir took over as coach, he dropped Vaibhav from the team.
#INDvsWI https://t.co/MoZJ81IpSK
— Indian Cricket 🏏 (@Indiancric1cm) October 6, 2026
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
शे होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रॉस्टन चेज़, अकील होसेन, शेमार स्प्रिंगर, शेमार जोसफ
लखनऊ में पहले गेंदबाजी करना खतरनाक
बता दें लखनऊ के स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना बेहद खतरनाक है क्योंकि इस वेन्यू पर चेज़ करने वाली टीम 6 में से पांच मैच हारी है. लेकिन श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद चेज़ करने का ही फैसला किया. श्रेयस अय्यर ने लखनऊ की पिच को इसकी वजह बताया. दरअसल लखनऊ की पिच काली और लाल मिट्टी के मिश्रण से बनी है. ऐसे में अय्यर को पता नहीं था कि यहां गेंद क्या करेगी, इसलिए उन्होंने पहले गेंदबाजी चुनी.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More