Food-Cooking

world-news

MP News: 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन! महाकाल लोक के बाद बदली धार्मिक पर्यटन की तस्वीर

September 3, 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन के बाद देश में बढ़ते धार्मिक पर्यटन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या 20 गुना बढ़ी है और धार्मिक स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।भारत में धार्मिक पर्यटन अब सिर्फ आस्था का विषय नहीं रहा, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे और रोजगार से भी जुड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारका पहुंचकर धार्मिक पर्यटन के बढ़ते दायरे और तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।

business-finance

NSE पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शेयर की दहाड़, एक बयान से टूट पड़े निवेशक

September 3, 2026

Sep 03, 2026 08:19 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान मुख्य बातें NSE पर लिस्टेड कंपनी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE के शेयर को खरीदने की लूट सी मच गईकंपनी के शेयर में उछाल की वजह BSE के एमडी और सीईओ सुंदररामन रामामूर्ति का बयान हैBSE के शेयर को खरीदने की लूट सी मच गई

world-news

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,252 हुआ, 4 हजार से ज्यादा लापता

September 3, 2026

अधिकारियों के अनुसार खोज, बचाव और राहत कार्यों के लिए 21,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। अब तक 11,913 लोगों को बचाया जा चुका है। नेपाली सेना ने 715 हेलीकॉप्टर उड़ानों के जरिए 4,364 लोगों को सुरक्षित निकाला है।नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,252 तक पहुंच गयी है, जबकि कम से कम 4,216 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने गुरुवार दोपहर तक संकलित आंकड़ों में यह जानकारी दी। नेपाल में सबसे अधिक लोगों की मौत चितवन में हुई हैं, जहां 355 शव बरामद किए गए हैं। इसके बाद नवलपरासी पूर्व में 218, नवलपरासी पश्चिम में 208 और नुवाकोट में 177 शव बरामद हुए हैं। जहां से आपदा शुरू हुई थी, उस रसुवा में 127 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

sports

BCCI ने किया 'सेना' देशों के लिए नए प्लान का खुलासा, FTP में होगा बदलाव; ये है एकमात्र चुनौती

September 3, 2026

Sep 03, 2026 09:06 pm ISTमुंबई, भाषा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने SENA देशों के लिए नए प्लान का खुलासा किया है। फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में बदलाव होगा। क्रिकेट में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड को 'सेना' देश कहा जाता है।भारतीय खिलाड़ियों के साथ कप्तान शुभमन गिल (फाइल फोटो)

world-news

गडकरी से मिले अग्निहोत्री, हिमाचल के परिवहन मुद्दों पर बनी सहमति

September 3, 2026

गडकरी से मिले अग्निहोत्री, हिमाचल के परिवहन मुद्दों पर बनी सहमति September 3, 2026 Agnihotri meets Nitin Gadkari : शिमला। हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर परिवहन और सड़क से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। बैठक में टूरिस्ट वाहनों की आयु सीमा 15 वर्ष करने, कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी मार्ग पर गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा करने और ऊना तक राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्तार सहित कई मांगों पर सकारात्मक निर्णय हुए। बैठक के दौरान उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहन संचालकों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बारे में केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने पर्यटक वाहन के रूप में उपयोग किए जाने वाले वाहनों की स्वीकार्य (पर्मिसिबल एज लिमिट) आयु सीमा को 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट योजना के अंतर्गत आने वाले वाहनों की आयु सीमा पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। उन्होंने सड़क सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता किए बिना कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहनों को भी इसी प्रकार की राहत देने का आग्रह किया। प्रदेश के टैक्सी संचालकों और पर्यटन क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए टूरिस्ट परमिट के तहत राज्य के भीतर संचालित टैक्सियों की वैधता अवधि 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में आवश्यक अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए। श्री अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में केवल दो एटीएस कार्यरत हैं। उन्होंने आग्रह किया कि जब तक हिमाचल प्रदेश में पर्याप्त एटीएस स्थापित नहीं हो जाते, तब तक परिवहन संचालकों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए मैनुअल फिटनेस टेस्टिंग व्यवस्था को समानांतर रूप से जारी रखने की अनुमति प्रदान की जाए। श्री गडकरी ने राज्य सरकार की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया तथा प्रदेश सरकार के सभी निर्माणाधीन एटीएस केन्द्रों की स्थिति एवं संबंधित विवरण उपलब्ध करवाने को कहा। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह विवरण तत्काल भेजा जाएगा। बैठक में कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी मार्ग पर गति सीमा को 60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर भी सहमति बन। इसके अलावा, मुकेश अग्निहोत्री के आग्रह पर अमृतसर-होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को पंडोगा (पंजाबदृहिमाचल सीमा) से झलेड़ा, ऊना तक राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने बारे आवश्यक निर्देश जारी किए गए। उप-मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सकारात्मक दृष्टिकोण और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होगा, जिससे प्रदेश के परिवहन क्षेत्र को लंबे समय से अपेक्षित राहत मिल सकेगी।

education

संस्कृत नहीं आती? कोई बात नहीं… जन्माष्टमी पर कृष्ण की गीता सीखने का मौका बिल्कुल मुफ्त

September 3, 2026

आप भी मुफ्त में सही उच्चारण और अर्थ सहित गीता सीखना चाहते हैं तो LearnGeeta का 50वां गोल्डन बैच जन्माष्टमी पर शुरू होने जा रहा है।शुक्रवार 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी है और इस रस्म को पूरे दिल से निभाने के लिए भारतीय घरों को किसी की शिक्षा या सिखाने की जरूरत नहीं पड़ती। यह सब हमारी रगों में बसा है, हमारे खून में शामिल है। मगर इस जश्न और उल्लास के बीच एक बड़ा सवाल है जो हर साल पूछा जाना चाहिए कि हम कृष्ण का जन्मदिन तो हर बरस बड़ी धूमधाम से मनाते हैं पर कृष्ण ने जो सिखाया उसे हममें से कितनों ने असल में सीखा है?

world-news

7 शहरों में भाजपा-कांग्रेस का हर चौथा उम्मीदवार करोड़पति: सबसे ज्यादा जयपुर में; जोधपुर-कोटा से आगे सीकर; जानें- किस प्रत्याशी के पास कितनी प्रॉपर्टी - Jaipur News

September 3, 2026

निकाय चुनाव में सियासत के साथ उम्मीदवारों की आर्थिक हैसियत भी चर्चा में है। जयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर, सीकर, उदयपुर और जोधपुर से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा-कांग्रेस के 1172 उम्मीदवारों में 297 यानी करीब 25.34% उम्मीदवार करोड़पति हैं।

world-news

अजमेर में भाजपा के 17-कांग्रेस के 4 उम्मीदवार करोड़पति: कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई मोनिका सबसे अमीर; एक प्रत्याशी ने जीरो दिखाई संपत्ति - Ajmer News

September 3, 2026

अजमेर में पार्षद का चुनाव लड़ रहे भाजपा-कांग्रेस के 156 उम्मीदवारों में से 21 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसमें भाजपा के 17 और कांग्रेस के 4 प्रत्याशी हैं। दोनों दलों में सबसे अमीर प्रत्याशी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई मोनिका जैन हैं। मोनिका के पास

world-news

हरदा कोर्ट परिसर में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO: पति-पत्नी तलाक के लिए अदालत आए थे; गहनों को लेकर हो गया विवाद,थाने में शिकायत - Harda News

September 3, 2026

जिला मुख्यालय के कोर्ट परिसर में गुरुवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। . मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। विवाद एक दंपती के अलग रहने और सामान/गहनों को लेकर हुआ।

world-news

चंपावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ECHS पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया आश्वासन

September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह विषय केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा था.