Food-Cooking

world-news

चुनाव आयोग को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए... 'लिफाफा' देने पर हाई कोर्ट ने कहा- जब 183 सिंबल मौजूद तो फिर ये क्यों

September 24, 2026

कलकत्ता हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए बड़ी टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल उपचुनाव के लिए टीएमसी के बागी गुट डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस (TMC-D) को इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) का ‘लिफाफा’ सिंबल कहां तक उचित है. कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष और बिना भेदभाव के काम करना चाहिए.

world-news

The Paradise Movie Review: नानी की ‘द पैराडाइज’ में क्या है खास और कहां हुई बड़ी चूक?

September 24, 2026

The Paradise Film Review: ‘द पैराडाइज’ का पहला हाफ माहौल, नानी की दमदार एक्टिंग और जबरदस्त बिल्डअप से बांधता है, लेकिन इंटरवल के बाद कहानी हिंसा के बोझ तले अपनी पकड़ खोने लगती है।1980 के दशक का सिकंदराबाद, हाशिए पर खड़ा सावरी समुदाय और उसके बीच जेल से लौटता जदल... ‘द पैराडाइज’ की शुरुआत एक ऐसी दुनिया रचती है, जहां ताकत दिखाई कम देती है, महसूस ज्यादा होती है। श्रीकांत ओडेला फिल्म के माहौल, किरदारों और सत्ता के समीकरणों को धीरे-धीरे सामने लाते हैं। नानी यहां अपने चिर-परिचित अंदाज से बिल्कुल अलग अवतार में नजर आते हैं और जदल के भीतर पनप रहे गुस्से को बिना शोर के पर्दे पर उतारते हैं। इंटरवल तक फिल्म का तनाव लगातार बढ़ता है और कहानी एक बड़े टकराव की उम्मीद जगाती है। लेकिन क्या दूसरा हाफ उस उम्मीद पर खरा उतरता है? यहीं फिल्म थोड़ा लड़खड़ाती है।

world-news

Kathiyawadi Khichu Recipe: दाल-रोटी जाएंगे भूल, लंच में बनाएं ज्वार के आटे और छाछ वाला टेस्टी काठियावाड़ी खीचू

September 24, 2026

रोज-रोज दोपहर के खाने में वही दाल, चावल और रोटी-सब्जी सोचकर अगर आप भी बोर हो जाते हैं तो अब कुछ अलग, हल्का और बेहद स्वादिष्ट ट्राई करें. गुजरात का पारंपरिक काठियावाड़ी खीचू आपकी इस टेंशन का सबसे बेहतरीन और झटपट समाधान है. आमतौर पर गुजराती खीचू चावल के आटे से बनता है लेकिन काठियावाड़ी खीचू चावल के आटे के अलावा बाजरा, ज्वार, मकई या गेहूं के आटे से भी बनाया जाता है.

world-news

Ahmedabad में Goldy Brar Gang का शूटर 'Pistol' गिरफ्तार, 11 से ज्यादा केस में था वॉन्टेड-पूरी क्राइम कुंडली

September 24, 2026

Published: Thursday, September 24, 2026, 13:37 [IST] Ahmedabad Goldy Brar Gang Arrested: गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच, अहमदाबाद रूरल स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने 23 सितंबर देर रात कार्रवाई करते हुए गोल्डी बराड़ गैंग के कथित ऑपरेटिव आरिफ उर्फ 'पिस्टल' को गिरफ्तार किया है। उसे अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके से पकड़ा गया।

world-news

Onion Peel Fertilizer: फूल वालों पौधों के लिए बनाएं इस छिलके से देसी टॉनिक, फूलों से भरे रहेंगे पौधे

September 24, 2026

Onion Peel Liquid Fertilizer: फूल वाले पौधों के लिए प्याज के छिलके से बनाएं आसान देसी लिक्विड टॉनिक। जानें इसे बनाने का तरीका, सही मात्रा और इस्तेमाल का समय। इस घरेलू खाद से पौधों की ग्रोथ और फूलों की देखभाल में मिल सकती है मदद।अगर आपके फूल वाले पौधों में हरियाली है, लेकिन फूल कम आ रहे हैं, तो किचन में निकलने वाले प्याज के छिलके काम आ सकते हैं। प्याज के छिलकों से बना घरेलू लिक्विड टॉनिक पौधों को जरूरी पोषण देता है और सही देखभाल के साथ फूलों की ग्रोथ में मदद कर सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए महंगे फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। जानें प्याज के छिलके से खाद बनाने और यूज करने का सही तरीका।

world-news

Matri Navami 2026: कब है पितृ पक्ष में मातृ नवमी? जानें तर्पण का महत्व और इस दिन किसका श्राद्ध होगा

September 24, 2026

Matri Navami 2026: पितृपक्ष को पूर्वजों को याद करने और उनका सम्मान करने का समय माना जाता है. साल 2026 में पितृ पक्ष का प्रारंभ 26 सितंबर से शुरू होगा. इन दिनों में लोग पारंपरिक रूप से अपने पूर्वजों की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण, दान और पिंडदान किया जाता है. पितृ पक्ष के दौरान अलग-अलग विभिन्न तिथियों में नवमी और अमावस्या को विशेष माना जाता है. मातृ नवमी मातृ पूर्वजों से संबंधित तिथि होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि का क्या महत्व है. आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.

world-news

Viral Video: फ्लाइट की खिड़की पर लड़की ने बनाई गणपति की पेंटिंग, भड़के लोग बोले- इसे नो-फ्लाई लिस्ट में डालो!

September 24, 2026

Ganesha painting on flight window: एक महिला आर्टिस्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वह इस वीडियो में फ्लाइट की खिड़की पर भगवान गणेश की पेंटिंग बनाती दिख रही है। लोग यह वीडियो देखकर भड़क गए और उसे 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डालने की मांग करने लगे। लेकिन अब इस वीडियो की असली सच्चाई सामने आ गई है।Airplane Window Painting Controversy: एक भारतीय महिला आर्टिस्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वह इस वीडियो में फ्लाइट की खिड़की पर भगवान गणेश की खूबसूरत पेंटिंग बनाती नजर आ रही है। यह वीडियो सामने आते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया। लोग पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए बुरी तरह भड़क गए। इंटरनेट यूजर्स ने एयरलाइंस से मांग कर डाली कि इस महिला को तुरंत 'नो-फ्लाई लिस्ट' (No-Fly List) में डाला जाए। लेकिन अब इस पूरे विवाद की असली सच्चाई सामने आ गई है।

world-news

Raipur Ministry Bus Fire: मंत्रालय की बस जलकर खाक, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार, कंडम बसों से सफर कराने का आरोप

September 24, 2026

Raipur Ministry Bus Fire:छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (Mantralaya) में कर्मचारियों को घर ले जाने वाली बस में आग लगने की घटना के बाद नाराजगी बढ़ गई है। महानदी भवन (Mahanadi Bhawan) के गेट नंबर-4 के पास हुई इस घटना के दौरान बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे। बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते सभी कर्मचारी बस से उतर गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

sports

विराट कोहली के साधारण लुक के बीच घड़ी की जबरदस्त चर्चा, कीमत जानकर लोग हो रहे हैरान

September 24, 2026

विराट कोहली के साधारण लुक के बीच घड़ी की जबरदस्त चर्चा, कीमत जानकर लोग हो रहे हैरान Published: Thursday, September 24, 2026, 13:30 [IST] भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज से पहले तिरुवनंतपुरम पहुंचते ही विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। एयरपोर्ट पर उनके दीदार के लिए फैंस की भीड़ जुटी थी लेकिन इस बार क्रिकेट के अलावा उनकी कलाई पर नजर गई। वहां जो घड़ी दिखाई दी, उसकी कीमत ही अपने आप में चर्चा की वजह बन गई।