PM Kisan 24th installment: केंद्र सरकार आम जनता के लिए कई योजनाएं चलाती है, ऐसे ही केंद्र सरकार ने किसानों की मदद करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) चलाती है, जिसके तहत पात्र किसान के परिवार को हर साल करीब 6 हजार रुपये दिए जाते है, यह राशि 2-2 हजार रुपये की किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना के तहत अब तक 23 किस्तें भेजी जा चुकी है, अब किसान 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है, किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th Installment) 20 अक्टूबर को आएगी। आइए जानते हैं कि इस दावे में कितनी सच्चाई है?
20 अक्टूबर को आएगी 24th installment?
23वीं किस्त आने के बाद किसान 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर 20 अक्टूबर को किस्त (PM Kisan 24th Kist Post viral) आने की बात जोरों-शोरों से फैल रही है। लेकिन इस पर अब तक सरकार या कृषि मंत्रालय की ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। इसलिए ये मान लेना गलत होगा कि किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त 20 अक्टूबर को आएगी।
यह भी पढ़ें:Open Demat Account: Share Market में निवेश करना चाहते हैं तो डिमैट अकाउंट खोलने की जानिए पूरी प्रक्रिया
अफवाहों से इस तरह बचें
1. अगर इंटरनेट पर कोई दावा किया जा रहा है तो बिना किसी ऑफिशियल ऐलान के उस पर भरोसा न करें।
2. पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी की पुष्टि आप पीएम किसान पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाकर कर सकते हैं।
3. पीएम किसान पोर्टल पर जाकर आप अपनी ई-केवाईसी (e-KYC), भू-सत्यापन और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भी आसानी से चेक कर सकते हैं।
एक गलती रोक सकती है 24वीं किस्त
इस योजना का लाभ देश के करोड़ो किसानों को मिलता है, लेकिन कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियां किस्त आने में रुकावट डाल सकती हैं। जैसे ई-केवाईसी अधूरी होने, जमीन की जानकारी अपडेट नहीं होने और बैंक खाते से जुड़ी गड़बड़ी के चलते आपकी किस्त अटक सकती है, इसलिए अपने रिकॉर्ड्स चेक करते रहें।
e-KYC करवाना जरुरी
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ लेने के लिए PM Kisan e-KYC (pm kisan e kyc ) कराना जरुरी है। जिन किसानों की e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आज ही किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर e-KYC करा करा लें।
जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी चेक करें
किसानों को अपने भूमि रिकॉर्ड (Land Records) की जानकारी भी जांच लेनी चाहिए। जमीन संबंधी दस्तावेजों में नाम या विवरण में अंतर होने पर योजना का भुगतान प्रभावित हो सकता है। कई मामलों में भूमि का सत्यापन (Land Verification) भी किया जाता है।
इसलिए किसान यह सुनिश्चित करें कि उनके जमीन के रिकॉर्ड अपडेट हैं और योजना में दर्ज जानकारी सही है। अगर जमीन से संबंधित रिकॉर्ड में कोई पुरानी गलती है, तो संबंधित विभाग से संपर्क कर उसे ठीक कराया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: How to Reset Net Banking Password: क्या भूल गए हैं नेट बैंकिंग का पासवर्ड? जानिए कैसे करें रिसेट