'वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो'..पोस्टर के साथ प्रदर्शन: पटना में विपक्ष का लोकतंत्र बचाओ मार्च; दंगा निरोधक दस्ते के साथ प्रशासन मुस्तैद - Patna News
October 2, 2026
LIVE
'वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो'..पोस्टर के साथ प्रदर्शन:पटना में विपक्ष का लोकतंत्र बचाओ मार्च; दंगा निरोधक दस्ते के साथ प्रशासन मुस्तैद
पटना2 मिनट पहले
कॉपी लिंक
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज से विपक्ष का देश भर में प्रदर्शन है। इंडिया ब्लॉक की तरफ से भी 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदर्शन का ऐलान किया गया है।
आज पटना में सीपीआई (माले) की ओर से लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया है। इसमें कांग्रेस, सीपीएम और राजद, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) भी शामिल हैं।
गांधी मैदान के गांधी मूर्ति से मार्च शुरू हुआ। वोट चोरी के ख़िलाफ़ 'ज्ञानेश इट्स डन ब्रो!', 'वोट चोर गद्दी छोड़' 'वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के नारे के साथ प्रोटेस्ट किया जा रहा है।
आबादी बढ़ी मतदाता घटते जाएं, ऐसा कैसे संभव है- अखिलेश प्रताप सिंह
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े को लेकर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, ‘13 करोड़ लोगों का मतदाता सूची से नाम कटा है। 1950 में जब हम लोगों का गणतंत्र बना, उसी समय से ही SIR की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन ऐसा कैसे संभव है कि आबादी बढ़ती जाए और मतदाता घटते जाएं।
इंडिया ब्लॉक 2 से 8 अक्टूबर तक करेगी प्रदर्शन
दूसरी तरफ इंडिया ब्लॉक ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर 2 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' और DM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया गया था।
कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियां आज से देशभर में मार्च निकालेगी।
6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का घेराव किया जाएगा
सभी विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक 'सेव डेमोक्रेसी' मार्च निकालेंगे। यह फैसला बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में INDIA ब्लॉक बैठक में लिया गया।
अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में विपक्षी नेता भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात का समय (अपॉइंटमेंट) मांगेंगे। 1 नवंबर को दिल्ली में वोट चोरी को लेकर रैली की जाएगी। वहीं, विपक्ष की भी 5 बड़ी रैलियां आयोजित की जाएंगी।
23 सितंबर को आई रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ था विवाद
यह पूरा विवाद द इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर को आई रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ। इसमें दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि कुछ फैसले उनकी जानकारी के बिना लिए गए।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई।
संधू और जोशी का आरोप है कि आयोग के कई फैसले और आदेश उनकी जानकारी के बिना लिए और जारी किए गए। उन्होंने कुछ कदमों को ‘अनधिकृत और गैरकानूनी’ बताया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सभी आपत्तियों की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दी गई थी। चार महीने बाद 9 सितंबर को तीनों चुनाव आयुक्तों की पूरी बैठक हुई। हालांकि, इसमें किस मुद्दे पर चर्चा हुई, इसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई।
प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए..
.
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले
कॉपी लिंक
मार्च में माले नेता दीपाांकर भट्टाचार्य शामिल
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में माले नेता दीपाांकर भट्टाचार्य भी शामिल हुए हैं।
4 मिनट पहले
कॉपी लिंक
गांधी जी की मूर्ति के नीचे प्रदर्शन
पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।
6 मिनट पहले
कॉपी लिंक
CEC के खिलाफ नारेबाजी
पटना के गांधी मैदान में वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं।
खबरें और भी हैं...
AC बस-ट्रेलर की टक्कर,बिहार के युवक समेत 4 की मौत: वॉल्वो का एक साइड उड़ा, दिल्ली से दरभंगा आ रही थी, यूपी में हादसा
0:56
कॉपी लिंक
शेयर
LIVE
सारण- सेना ने पहुंचाई मदद,बाढ़ पीड़ितों की सांसद से बहस: बिहार के 6 जिलों में बाढ़, 3.65 लाख आबादी प्रभावित; अक्टूबर में बारिश नहीं, बढ़ेगी उमस0:54
कॉपी लिंक
शेयर
महागठबंधन में रार;कांग्रेस ने 5 सीटों पर MLC कैंडिडेट उतारा: चार सीटों पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने; भास्कर ने पहले ही बताया था- महागठबंधन टूटेगा
0:47
कॉपी लिंक
शेयर
घाटों पर गंदगी फैलाने पर वसूला गया 2.90 लाख जुर्माना: पटना में जलस्तर घटने पर घाटों की हो रही डीप क्लीनिंग, 150 सफाईकर्मी की तैनात