बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 02 October 2026: ताबडड़तोड़ महंगाई की मार झेल रही जनता सरकार की ओर आस लगाए देख रही है कि त्योहारों से पहले कुछ राहत मिले। जबकि इसके उलट दैनिक उपभोग से लेकर जरूरी सामानों की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा करते हुए आम जनता को जोर का झटका दिया है। सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 15 और डीजल के रेट में सीधे 50 रुपए तक बढ़ोतरी की है। तो चलिए जानते हैं आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का नया रेट।
पेट्रोल 15 और डीजल 50 रुपए प्रति लीटर महंगा
Petrol Diesel Price Today 02 October 2026: श्रीलंकन ऑयल कंपनी CPC की ओर से जारी नई कीमतों के मुताबिक सुपर डीजल की कीमत में 50 श्रीलंकाई रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद सुपर डीजल का नया रेट 528 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, नई दरों में ऑटो डीजल की कीमत भी बढ़ाई गई है। CPC ने ऑटो डीजल के दाम में 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद ऑटो डीजल अब 392 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा।जबकि 92 ऑक्टेन की कीमत में 15 रुपए प्रति लीटर इजाफा किया गया है। सकी कीमत 15 रुपए प्रति लीटर बढ़ाकर 414 रुपये कर दी गई है।
केरोसिन के दाम में नहीं हुआ बदलाव
CPC ने पेट्रोल 95 ऑक्टेन और केरोसिन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल 95 ऑक्टेन की कीमत 475 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है, जबकि केरोसिन का रेट 285 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रखा गया है। CPC की संशोधित कीमतों के अनुसार ऑटो डीजल 392 रुपए, सुपर डीजल 528 रुपए और पेट्रोल 92 ऑक्टेन 414 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पेट्रोल 95 ऑक्टेन 475 रुपए और केरोसिन 285 रुपए प्रति लीटर पर उपलब्ध रहेगा।
कल से ही लागू कर दी गई नई कीमत
नई कीमतों में सबसे बड़ा बदलाव सुपर डीजल में हुआ है। वहीं पेट्रोल 92 ऑक्टेन और ऑटो डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। ईंधन कीमतों में इस बदलाव का असर आने वाले दिनों में परिवहन और रोजमर्रा की लागत पर दिखाई दे सकता है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत 1 अक्टूबर 2026 से लागू कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें
- Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
- Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
- Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report