लेख
जांचा, परखा... तैयार! माइलेज के लिए केवल E20 पेट्रोल नहीं जिम्मेदार, फिर बोली सरकार
August 16, 2026
गाड़ी का माइलेज कम हुआ तो कौन है दोषी? सरकार कहती है, मामला इतना सीधा नहीं है. E20 पर उठ रहे सवालों के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने फिर मोर्चा संभाला है. सरकार का कहना है कि गाड़ी का माइलेज सिर्फ टंकी में डाले गए पेट्रोल से तय नहीं होता, बल्कि ड्राइविंग स्टाइल से लेकर मेंटनेंस तक पूरा हिसाब इसमें जुड़ा है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि सरकार खुद संसद में मान चुकी है कि पुराने वाहनों के माइलेज में 6% तक गिरावट संभव है. अब सवाल यही है कि अगर E20 पूरी तरह 'जांचा-परखा और तैयार' है, तो माइलेज की बहस बार-बार क्यों हो रही है?
चंडीगढ़ में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹9.51 लाख ठगे: महिला को मनी लॉन्ड्रिंग-मानव तस्करी केस में फंसाने की धमकी दी, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार - Chandigarh News
August 16, 2026
चंडीगढ़ की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने उसे डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 9 लाख 51 हजार 347 रुपए ठग लिए। आरोपी ने फोन कर महिला को बताया कि वह मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर मामलों में शामिल है। गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगों न
Indane, HP और Bharat gas ने जारी किया दाम, आज क्या है LPG सिलेंडर का नया रेट
August 16, 2026
Aug 16, 2026 09:05 am ISTलाइव हिन्दुस्तान मुख्य बातें LPG Price Today: घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ हैआखिरी बार काम 1 अगस्त को घटाया गया थाLPG Price Today: घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों मे कोई बदला नहीं हुआ है।
Video: दुबई से न्यूयॉर्क तक स्वतंत्रता दिवस की धूम, तिरंगे के रंग में रंगे बुर्ज खलीफा और टाइम्स स्क्वायर
August 16, 2026
Published: Sunday, August 16, 2026, 9:05 [IST] Burj Khalifa Tricolor: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी इसकी रंगत देखने को मिली। दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंगों से जगमगा उठी, तो अमेरिका के न्यूयॉर्क में मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर भी भारत की आन-बान-शान तिरंगे के साथ नजर आई।
Gold Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने से पहले चेक करें आज का रेट, इन शहरों में बदली कीमतें
August 16, 2026
देश भर के प्रमुख शहरों में आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने के साथ चांदी के नए भाव जारी कर दिए गए हैं। स्थानीय टैक्स और बाजार के चलते अलग-अलग महानगरों में कीमतों में मामूली अंतर दर्ज किया गया है।
रोज सिर्फ 3 मिनट की ये एक्टिविटी, 13 तरह के कैंसर का खतरा हो सकता है कम, नई स्टडी का दावा
August 16, 2026
Updated: Sun, 16 Aug 2026 09:03 AM (IST) कैंसर का जोखिम कम करने के उपाय (PC: AI Image) Cancer Risk Reduction: BMC Medicine में छपी एक नई स्टडी में करीब 60 हजार लोगों के डेटा को देखा गया. इसमें पाया गया कि रोज थोड़ी देर तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना या जॉगिंग करना कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.Cancer Risk Reduction: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा ज्यादातर समय बैठे-बैठे ही गुजर जाता है. ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठना, घर पर मोबाइल चलाना और छोटी दूरी के लिए भी गाड़ी का इस्तेमाल करना अब आम हो गया है. लेकिन शरीर को लगातार कम एक्टिव रखना सेहत के लिए परेशानी बढ़ा सकता है. इसी बीच एक नई स्टडी ने रोजाना की छोटी-छोटी फिजिकल एक्टिविटी को लेकर उम्मीद जगाई है. बीएमसी मेडिसिन में प्रकाशित इस रिसर्च में करीब 60,000 लोगों के डेटा का अध्ययन किया गया. इसमें यह समझने की कोशिश की गई कि रोजमर्रा की छोटी लेकिन तेज फिजिकल एक्टिविटी का कैंसर के जोखिम से क्या संबंध है.
यमुनानगर में इस बार 94 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य: 18 नर्सरियों में तैयार हो रहे 2.50 लाख पौधे, 84 प्रजातियां तैयार की जा रही - Yamunanagar News
August 16, 2026
यमुनानगर जिले में इस बार हरियाली बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। वन विभाग ने अलग-अलग योजनाओं के तहत 115.748 हेक्टेयर क्षेत्र में 94 हजार 248 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है।
CG College Admission: छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन - Pratidin Rajdhani
August 16, 2026
CG College Admission: छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 कर दी है। पहले प्रवेश की प्रक्रिया प्राचार्य स्तर पर 31 जुलाई तक निर्धारित थी। इसके बाद कुलपति की विशेष अनुमति से 14 अगस्त तक दाखिला दिया जा सकता था। अब अंतिम तारीख बीतने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की अवधि में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही कॉलेज और विश्वविद्यालयों में दाखिले से वंचित रह गए छात्रों को एक और अवसर मिल गया है।
ChatGPT का नया कमाल! अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी - Pratidin Rajdhani
August 16, 2026
नई दिल्ली : OpenAI अपने ChatGPT में कुछ नया जोड़ रहा है, जो ये याद रखने का एक तरीका है कि आप अपने कंप्यूटर पर क्या करते हैं। कंपनी ने Mac पर ChatGPT डेस्कटॉप एप के लिए इसे ‘Computer History’ फीचर नाम दिया है, जो चुनिंदा एप्स और वेबसाइट्स पर आपकी एक्टिविटी को ट्रैक कर सकता है। इसका आइडिया काफी सीधा है: ChatGPT को ये समझाने के बजाय कि आप पहले क्या कर रहे थे, AI आपकी कम्प्यूटर एक्टिविटी को देख सकता है और उस कॉन्टेक्स्ट का इस्तेमाल आने वाली बातचीत में कर सकता है। OpenAI ने X पर इस फीचर की घोषणा करते हुए कहा, ‘ChatGPT अब आपके कम्प्यूटर पर मौजूद एप्स और वेबसाइट्स पर आपकी एक्टिविटी को याद रख सकता है।’ ये फीचर बाय-डिफॉल्ट बंद रहता है, इसलिए यूजर्स को इसे खुद ऑन करना होगा। आप ये भी चुन सकते हैं कि कौन से एप्स और वेबसाइट्स आपकी कम्प्यूटर हिस्ट्री में शामिल हो सकते हैं, डेटा कलेक्शन को रोक सकते हैं और जब चाहें अपनी हिस्ट्री को रिव्यू या डिलीट कर सकते हैं।
CG High Court Verdict: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - बिना शादी साथ रहने वाली महिला को भी मिल सकता है भरण-पोषण का अधिकार - Pratidin Rajdhani
August 16, 2026
CG High Court Verdict: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम, 2005 से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि यदि महिला और पुरुष लंबे समय तक पति-पत्नी की तरह साथ रहते हैं, तो महिला घरेलू संबंध के दायरे में आ सकती है और परिस्थितियों के अनुसार भरण-पोषण पाने की हकदार होगी। केवल यह तर्क कि दोनों का विवाह कानूनी रूप से वैध नहीं था, महिला के अधिकार को खत्म नहीं करता। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की सिंगल बेंच ने जेएमएफसी कोर्ट द्वारा महिला को दिए गए 4 हजार रुपए प्रतिमाह भरण-पोषण के आदेश को बरकरार रखा। कोर्ट ने पुरुष की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी।