business-finance

SBI ग्राहकों के लिए झटका! अब ATM से बार-बार पैसे निकालना पड़ेगा भारी

September 10, 2026

Sep 10, 2026 10:52 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • 1 अक्टूबर 2026 से फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा को हर महीने 10 से घटाकर 5 कर दिया जाएगा
  • इसमें फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल, दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल होंगे
sbi cyber crime

SBI के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए है

SBI ATM rule change: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बैंक ने सैलरी अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए डेबिट कार्ड से जुड़े ATM ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। आइए जानते हैं कि आखिर क्या बदलाव हुए हैं।

क्या हुए हैं बदलाव?

SBI ने दूसरे बैंकों के ATM या ऑटोमेटेड डिपॉजिट कम विड्रॉल मशीन (ADWMs) पर SBI डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके किए जाने वाले मुफ्त मासिक ट्रांजैक्शन की सीमा में बदलाव किया है। संशोधित नियमों के तहत, सभी सेंटर्स पर फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा को हर महीने 10 से घटाकर 5 कर दिया जाएगा। इसमें फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल, दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल होंगे। बता दें कि अभी सैलरी पैकेज अकाउंट वाले ग्राहकों को दूसरे बैंकों के ATM/ADWM पर हर महीने 10 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं। इनमें कैश निकालने जैसे फाइनेंशियल और बैलेंस चेक, मिनी स्टेटमेंट जैसी नॉन-फाइनेंशियल सेवाएं शामिल हैं। वहीं, कार्डलेस कैश विड्रॉल के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हालांकि, SBI ने लिमिट से अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर लगने वाले शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले की तरह ही फ्री लिमिट खत्म होने के बाद दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालने पर 23 रुपये + GST प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा। वहीं, नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 11 रुपये + GST देना होगा।

क्या कहा बैंक ने?

SBI ने एक बयान में बताया, "सैलरी पैकेज अकाउंट्स के अलावा दूसरे अकाउंट्स के लिए हर महीने मिलने वाले फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या और लागू होने वाले सर्विस चार्ज में कोई बदलाव नहीं होगा।" मतलब ये कि यह बदलाव सिर्फ सैलरी अकाउंटहोल्डर के लिए है।

अक्टूबर 2026 से SBI ग्राहकों के लिए और क्या बदल रहा है?

SBI ने बेसिक डिपॉजिट अकाउंट (BSBD) ग्राहकों के लिए बदले हुए सर्विस चार्ज की भी घोषणा की है। SBI बेसिक सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट वाले ग्राहक जो बैंक की कैश निकालने की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें लागू होने की तारीख से हर महीने चार मुफ्त निकासी की सुविधा मिलेगी। हालांकि, महीने में पहले चार मुफ्त निकासी के बाद कैश निकालने के ट्रांजैक्शन पर ₹15 + GST ​​(प्रति ट्रांजैक्शन) का चार्ज लगेगा। कैश विड्रॉल में ब्रांच, ATM, माइक्रो-ATM, आधार इनबिल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) और CASH@POS के जरिए किए गए निकासी ट्रांजैक्शन शामिल होंगे। हालांकि, UPI, आईएमपीएस, NEFT, आरटीजीएस और POS के जरिए ग्राहक द्वारा किए गए डिजिटल फंड ट्रांसफर पहले की तरह फ्री रहेंगे।