September 10, 2026

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू :-
1. प्रभारी बनने के बाद राहुल गांधी का आपको क्या मैसेज था..?
सचिन: उनका संदेश साफ है कि पंजाब के लोगों के प्रति हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पंजाब के लोग यह उम्मीद करके बैठे हैं कि अब बदलाव बहुत आवश्यक है। पिछले साढ़े चार साल में पंजाब के लोगों के अरमानों पर पानी फेर गया है। हमारी पूरी टीम मुस्तैदी से चुनावी मैदान में उतरेगी।
2. पंजाब में कांग्रेस की टीम पूरी तरह से बंटी हुई है। आप नेताओं के EGO को कैसे सेटिस्फाई कर पाएंगे..?
सचिन:आप ये हमसे पूछ रहे हैं। आप ये नहीं देख रहे जो पार्टी सत्ता में हैं उनके आठ सांसद उन्हें छोड़कर बीजेपी में जा चुके हैं। ये हुआ असली बंटवारा। हमारे नेता तो जमकर कोशिश कर रहे हैं कि कौन मेहनत करके पब्लिक में जाकर अपना झंडा गाड़ेगा। हमारे सभी नेताओं ने मुझे अस्वस्थ किया है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में वह लोग पंजाब में कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे और प्रदेश में जो सरकार सत्ता में है उसकी हर हल्के में गांव में जाकर एक्सपोज करेंगे अभी केंद्र की में जो बैटरी सरकार है उसको भी हम लोगों के बीच एक्सपोज करेंगे। पंजाब में हमारे पास बहुत सारे नेता है जिन्होंने पंजाब के दुर्गम समय से निकलने का काम किया है। चाहे दरबारा सिंह हों या बेअंत सिंह हों सबने पंजाब को वहां से निकाला है, जहां से आना लगभग नामुमकिन था। हमारे युवा लोगों ने साढ़े चार साल बहुत मेहनत किया है। हमारे पास युवा और अनुभवी लोगों का मिश्रण है..
3. आपकी चन्नी जी से मुलाकात हुई। आपने उन्हें क्या कहा और उन्होंने आपको क्या कहा..? क्योंकि लड़ाई तो मुख्यमंत्री पद को लेकर है..
सचिन : मेरी मुलाकात उनसे बहुत सार्थक रही वह हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हैं पंजाब में वह बहुत लोकप्रिय है पहली बार हमारे नेतृत्व में पंजाब में किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाया। वो भी पंजाब में मेहनत करके सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वो हमारे कैंपेन कमिटी के चेयरमैन है। उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है। सबको साथ लेकर चलना है स्वाभाविक है।
4. लेकिन उनकी मांग है कि प्रधान को हटाया जाय..
सचिन: ऐसी बात आप लोग कह रहे हैं। मेरी बात उनसे हुई है कैंपेन मजबूत करने को लेकर। आप को एक्पोज कैसे किया जाय। बीजेपी और अकाली के साथ आने की खबर है। उसका क्या इफेक्ट होगा।
5. क्या प्रधान को हटाने से सारा झगड़ा सुलट जाएगा..?
सचिन: वहां असली झगड़ा यह है कि आम आदमी पार्टी ज्यादा अलोकप्रिय है या केंद्र की मोदी सरकार ज्यादा अलोकप्रिय है..? यह बात सच है कि कभी-कभी बड़े परिवारों में किन्हीं विषयों पर क्या अप्रोच लिया जाए उसे बात पर असहमति बन सकती है। लेकिन सबका अल्टीमेट गोल जीत पाना है।
6. मालवा में कांग्रेस पार्टी बहुत कमजोर है..?
सचिन : कांग्रेस पार्टी तीनों क्षेत्रों में स्ट्रांग है। पिछली बार आम आदमी पार्टी ने झूठे वादे के साथ लोगों को गुमराह किया। इस बार हम मुस्तैदी से और पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे।
7. राहुल गांधी कब यात्रा के लिए आयेंगे..?
सचिन: राहुल गांधी प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जी की पंजाब में कार्यक्रम को लेकर हम लोगों ने समय मांगा है वह वहां पर जनसभा भी करेंगे बहुत जल्द राहुल जी पंजाब जाकर औपचारिक रूप से हमारे चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।
8. कैप्टन अमरिंदर सिंह को लाने की बहुत चर्चा हो रही है..?
सचिन: इस संदर्भ में मेरी कोई चर्चा किसी से भी नहीं हुई है।
9. बीजेपी 18 तारीख से अपनी यात्रा शुरू करने वाली है। अमित शाह खुद इस यात्रा की शुरुआत करेंगे..?
सचिन: इससे बड़ा विरोधाभास नहीं हो सकता है ड्रग्स आ रहा है मुद्रा पोर्ट पर 21000 करोड रुपए का ड्रग्स पकड़ा गया। आप घड़ियाली आंशू बहा रहे हैं। सामाजिक चिंता दिखाकर आप अभियान चला रहे हैं। सरकार आपका रक्षा मंत्रालय आपका गृह मंत्रालय आपका आप कुछ नहीं कर पा रहे हैं यह गवर्नेंस का मामला है या आपके असफलता का मामला है फिर भी आप लोगों के बीच में जाकर अभियान चला रहे हैं इससे बड़ा दोहरापन कुछ नहीं हो सकता।
10. गुलज़ार सिंह के मामले पर आप क्या कहेंगे..?
सचिन : अरविंद केजरीवाल कि नैतिकता की बात करेंगे गुलजार सिंह ने डाईंग डिक्लेरेशन दिया है जिसमें वह मंत्री का नाम ले रहे हैं फिर भी उसके खिलाफ FIR नहीं हुआ। फिर भी भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं यह इस बात को दिखाता है कि पंजाब की जनता से यह कितनी दूर हो चुके हैं।
11. अकाली भाजपा गठबंधन पर आपका क्या कहना है..?
सचिन: ये उनका मामल है। लेकिन जब बादल साहब जिंदा थे तब भी अकाली भाजपा गठबंधन चुनाव हारी थी। बिना अकाली दल के बीजेपी का कोई जन आधार नहीं है अकाली दल अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है पंजाब में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में है।
12. वारिश पंजाब को लेकर आपकी क्या राय है..?
सचिन: कोई भी पार्टी चुनाव लड़ सकती है लेकिन एजेंडा क्लियर होना चाहिए कानून और संविधान के दायरे में रहकर अपनी बात कहनी चाहिए। लेकिन कोई भी पार्टी धर्म के नाम पर क्षेत्रवाद के नाम पर चुनाव लड़ेगा तो वह सही नहीं है संविधान के दायरे में रहकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कोई भी पार्टी चुनाव लड़े उसका स्वागत है।
13. अरविंद केजरीवाल कह रहे है कि कांग्रेस ने पंजाब में नशे को फैलाया। जिसे समेटने का काम हम कर रहे हैं..? आप क्या कहेंगे?
सचिन: 4:30 साल तक यह सरकार क्या कर रही थी वह सिर्फ अपने नेताओं का संरक्षण करना उनको प्रमोट करना का काम कर रही थी। यह जो ट्रक कातिल चल रहा है यह बिना सत्ता पक्ष के संरक्षण के नहीं चल सकता है आम आदमी पार्टी की संवैधानिक जिम्मेदारी थी कि वह लोगों का सेवा करें लेकिन उन्होंने सिर्फ अपने राजनीतिक पार्टी को जिंदा रखने का और नेताओं को संरक्षण देने का काम किया। जी वित्त मंत्री को अपनी गलती माननी चाहिए थी माफी मांगनी चाहिए थी वह सरकार दबाव डालकर जल्दी बाजी में दाह संस्कार करवा रही है। जिन अधिकारियों ने गुलजार सिंह के मामले में गलत काम किया है कार्रवाई नहीं की है मुकदमा नहीं दर्ज किया है हमारी सरकार आएगी तो हम उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।
14. क्या पंजाब चुनाव में कांग्रेस पार्टी किसी चेहरे को आगे कर कर चुनाव लड़ेगी.? क्योंकि सचिन पायलट जी आपके पार्टी के कुछ लोग कहते हैं कि पंजाब में चुनाव पर्सनालिटी ओरिएंटेड होता है..?
सचिन : चेहरे की कमी बीजेपी और अकाली दल में होगी। क्या आम आदमी पार्टी पिछला चुनाव किसी के चेहरे पर लड़ी थी? जब कोई आदमी सिटिंग सीएम होता है तो वो स्वाभाविक रूप से चेहरा होता है। लेकिन हम विपक्ष में हैं हम इस बार का चुनाव राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के चेहरे पर लड़ेंगे। हमारी पार्टी में बहुत से नेता है जो काबिल है..हम सब उनका सपोर्ट करेंगे।