Jul 28, 2026 11:06 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- इंडो-एमआईएम के आईपीओ में आज शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल हो सकता है
- कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में धमाल मचाए हुए हैं
- IPO में कंपनी के शेयर का दाम 485 रुपये है, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 190 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं

Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का आईपीओ 72 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है।
Indo-MIM IPO: इंडो-एमआईएम के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का आईपीओ 72 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। इंडो-एमआईएम के आईपीओ में मंगलवार 28 जुलाई को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बंपर लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। इंडो-एमआईएम के शेयर ग्रे मार्केट में 39 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 3811 करोड़ रुपये तक का था।
485 रुपये शेयर का दाम, 190 रुपये पहुंच गया है GMP
इंडो-एमआईएम के आईपीओ (Indo-MIM IPO) में शेयर का दाम 485 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 190 रुपये के फायदे के साथ कारोबार कर रहे हैं। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो इंडो-एमआईएम के शेयर 675 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में जिन निवेशकों को इसके शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 39 पर्सेंट से अधिक के फायदे की उम्मीद लगा सकते हैं। इंडो-एमआईएम के शेयर गुरुवार 30 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।
इंडो-एमआईएम के आईपीओ पर 72 गुना से ज्यादा दांव
इंडो-एमआईएम का आईपीओ (Indo-MIM IPO) 72.37 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 6.69 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, एंप्लॉयीज का कोटा 9.44 गुना सब्सक्राइब हुआ। इंडो-एमआईएम के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 50.65 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 204.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 30 शेयर थे। यानी, एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,550 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा है।
क्या करती है इंडो-एमआईएम?
इंडो-एमआईएम (Indo-MIM) की शुरुआत साल 1996 में हुई है। मेटल इंजेक्शन मोल्डिंग (MIM) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए प्रिसिशन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाने में कंपनी ग्लोबल लीडर है। कंपनी मोड डिजाइन, टूलिंग, फिनिशिंग और असेंबली समेत इंड-टू-इंड सॉल्यूशंस ऑफर करती है। मेटल इंजेक्शन मोल्डिंग टेक्नोलॉजी के अलावा कंपनी इनवेस्टमेंट कॉस्टिंग, प्रिसिशन मैकेनिंग, सेरेमिक इंजेक्शन मोल्डिंग और 3D मेटल प्रिंटिंग जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज का भी इस्तेमाल करती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 6400 से ज्यादा प्रॉडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग की। कंपनी ऑटोमोटिव, डिफेंस, कंज्यूमर और एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज की जरूरतें पूरा करती है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
और पढ़ें