बरसात के मौसम में…नसीरुद्दीन शाह पर फिल्माया ये गाना इस मशहूर कवि ने लिखा था, दिए ये यादगार गीत
Jul 28, 2026 11:07 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
नसीरुद्दीन पर फिल्माया गाना ‘बरसात के मौसम में’ इस मशहूर गीतकार ने लिखा था। गीतकार ने NCC का गाना ‘हम सब भारतीय’ जैसे कई यादगार गाने, कविताएं लिखी थीं।

नसीरुद्दीन शाह पर फिल्माया ये गाना इस मशहूर कवि ने लिखा था
1995 में अजय देवगन की फिल्म आई थी नाजायज। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म में जूही चावला, दीपक तिजोरी, रीमा लागू जैसे एक्टर्स नजर आए थे, लेकिन नसीरुद्दीन शाह ने अहम किरदार निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी। इस फिल्म की कहानी बेशक लोगों को याद नहीं लेकिन एक गाना इसकी पहचान बन गया था। फिल्म में एक गाना था 'बरसात के मौसम में' इस गाने को नसीरुद्दीन शाह पर फिल्माया गया था। लेकिन आप इस गाने को लिखने वाले गीतकार को नहीं जानते होंगे।
बरसात के मौसम में गाना इस गीतकार ने लिखा
महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म नाजायज की कहानी एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की थी जो शहर में अपनी ईमानदारी के लिए मशहूर था। लेकिन उसका बायोलॉजिकल पिता ही असली क्रिमिनल होता है। इन दोनों बाप बेटे की मुलाकात के दौरान का वो गाना है ‘बरसात के मौसम में तन्हाई के आलम में मैं घर से निकल आया बोतल भी उठा लाया’। 90 के दशक में ये गाना जबरदस्त हिट हुआ था। गाने में नसीरुद्दीन की परफॉरमेंस को पसंद किया गया। वो एक बेबस बाप बने थे जो बेटे को सामने देखकर बेटा नहीं कह सकते। इस गाने को उस दौर के सबसे बड़े सिंगर्स कुमार सानू और रूप सिंह राठोर ने गाया था। इस गाने को लिखने वाला गीतकार महान कवि सुदर्शन फाकिर ने लिखा था।
ये गाने इसी कवि ने लिखे हैं
सुदर्शन साहब ने अपने करियर में कई ऐसे गाने लिखे औए बनाए जिन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री आज भी खास मानती है। वो सुदर्शन ही थे जिन्होंने NCC की प्रार सॉन्ग 'हम सब भारतीय हैं' लिखा था। इसके अलावा फिल्मों में भी उनके बनाए कई गाने इस्तेमाल किए गए। 1979 में आई फिल्म दूरियां में आया गाना 'जिंदगी जिंदगी मेरे घर आना', इसके अलावा फिल्म यलगार का गाना 'हो जाता है कैसे प्यार', फिल्म आज जका गाना 'फिर आज मुझे तुमको बताना है' सुदर्शन फाकिर ने लिखे थे।
बेटे ने भी फिल्मों के लिखे गाने
सुदर्शन फाकिर के गानों में प्यार, एहसास को बहुत ही सरल शब्दों में बयान किया गया है। उनकी गजलों पर जगजीत सिंह जैसे गायक ने परफॉर्म किया। उनकी कविताओं में इतना दम था कि वो आपको बार-बार पढ़े जाने के लिए मजबूर करतीं। सुदर्शन के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने सुदेश नामा की महिला से शादी की। दोनों ने एक बेटे मानव फाकिर भी जन्म दिया जो फिल्मों में एक्टिव रहे हैं। सुदर्शन ने साल 2008 में आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।
लेखक के बारे में
Usha Shrivas
परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
