Jul 28, 2026 11:06 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Coforge Ltd Share Price: टेक कंपनी के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत चढ़ गया है
- कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है

Coforge Ltd के शेयरों की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है।
Coforge Ltd Share Price: टेक कंपनी कोफोर्ज लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल तिमाही नतीजों के बाद दर्ज की गई है। कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया क्वार्टर रिजल्ट के साथ किया है। बता दें, आज 28 जुलाई को टेक कंपनी का शेयर 1565.05 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1679.10 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है।
कितना हुआ है नेट प्रॉफिट (Coforge Ltd. Q1 Result)
कोफोर्ज लिमिटेड ने दी जानकारी में बताया है कि अप्रैल से लेकर जून 2026 तक कुल नेट प्रॉफिट 518.60 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 612.30 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 15.30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी का रेवन्यू बढ़ा है।
मार्त क्वार्टर के दौरान कुल रेवन्यू 5527.70 करोड़ रुपये रहा है। जोकि 24.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल करने में सफल रहा है।
कितना डिविडेंड दे रही है कंपनी (Coforge Ltd. Dividend)
27 जुलाई की बोर्ड मीटिंग में कंपनी ने बताया है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू 4 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। टेक कंपनी ने 3 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इससे पहले कंपनी के शेयर 2026 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड दिया था।
2025 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। कोफोर्ज लिमिटेड के शेयरों का तब 5 शेयरों बंटवारा हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये हो गई थी।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Coforge Ltd. Share performance)
बीते 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 39 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में स्टॉक का दाम 2.97 प्रतिशत गिरा है। कंपनी का 52 वीक हाई 1988.90 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1008.50 रुपये है। टेक कंपनी का मार्केट कैप 74106 करोड़ रुपये का है।
दो साल में स्टॉक का दाम 31 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 78 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 सालों से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1698 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
