नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

चाइनीज ऑटो कंपनी बिल्ड योज ड्रीम्स (BYD) ने आज 20 अगस्त को भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सीलायन 7 का नया एंट्री-लेवल वैरिएंट 'डायनेमिक' लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि कार फुल चार्ज में 520 किलोमीटर चलती है।
इस नए बेस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपए रखी गई है और इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। कार का साथ पैकेज में 10 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और LFP लो-वोल्टेज बैटरी पर 10 साल या 1.5 लाख किलोमीटर (जो भी पहले हो) की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है।
सीलायन 7 का मुकाबला भारतीय बाजार में हुंडई आयोनिक 5, किया EV6 और बीएमडब्ल्यू iX1 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों से है। कंपनी भारत में अब तक इस एसयूवी की 4,000 से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है।

एक्सटीरियर: 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील मिलेंगे
लुक के मामले में सीलियन 7 डायनेमिक का एक्सटीरियर काफी हद तक इसके प्रीमियम वैरिएंट्स जैसा ही स्पोर्टी और कूपे स्टाइल SUV वाला है।
- फ्रंट प्रोफाइल: सीलायन 7 EV में सील EV जैसे ही हेडलाइट हैं। इसके अलावा इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, फ्रंट बंपर पर अग्रेसिव कट और क्रीज लाइन, और नीचे ब्लैक कलर की फिनिश दी गई है।
- साइड प्रोफाइल: यहां 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील मिलेंगे, वहीं बड़े 20-इंच व्हील ऑप्शनल हैं। इसमें फ्लश-टाइप डोर हैंडल और व्हील आर्क के ऊपर ब्लैक रग्ड क्लेडिंग दी गई है, जो कार की पूरी लंबाई तक फैली हुई है।
- रियर प्रोफाइल: यहां पिक्सल डिजाइन एलिमेंट्स के साथ कनेक्टेड LED टेललाइट और ब्लैक फिनीश के साथ रियर बंपर दिया गया है। बंपर पर फॉग लैंप्स भी हैं। स्टोरेज के लिए इसमें 58 लीटर का फ्रंक और 520 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
- कलर ऑप्शन: पीछे की सीटों को फोल्ड कर बूट स्पेस को 1,789 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। नए एंट्री-लेवल वैरिएंट में 4 कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें अटलांटिस ग्रे, कॉस्मॉस ब्लैक, ऑरोरा वाइट और शार्क ग्रे शामिल हैं। SUV में कोई डुअल-टोन कलर ऑप्शन नहीं है।

इंटीरियर: 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
सिलियन 7 के केबिन की बात करें तो इसमें डैशबोर्ड पर हीटेड ग्रिप्स और ऑडियो फंक्शन के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ADAS के कंट्रोल्स दिए गए हैं।
इसमें सेंटर कंसोल पर ड्राइव सिलेक्टर नॉब, ड्राइव और टेरेन मोड के लिए बटन और दो कपहोल्डर मिलते हैं।
इस SUV कार में रोटेटेबल 15.6-इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और सनशेड के साथ पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर दिए गए हैं।
इसमें हीटिंग और वेंटिलेशन फंक्शन वाली फ्रंट सीटें दी गई है, जो मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल भी हैं। इसके अलावा सीलायन 7 में 50W वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

परफॉर्मेंस: सीलायन 7 फुल चार्ज में 520km की रेंज
नए डायनेमिक वैरिएंट में कंपनी ने नया बैटरी पैक ऑप्शन दिया है…
- बैटरी क्षमता: इस SUV में 71.8 kWh की क्षमता वाली ब्लेड बैटरी दी गई है। जबकि इसके प्रीमियम वैरिएंट्स में बड़ी 82.56 kWh की बैटरी मिलती है।
- रेंज और माइलेज: कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज होने पर यह कार NEDC साइकिल के तहत 520km की ड्राइविंग रेंज देती है।
- पिकअप और रफ्तार: यह एक पावरफुल इलेक्ट्रिक कार है जो महज 7.3 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ने की क्षमता रखती है। यह कार BYD के समर्पित ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बनी है और इसमें सेल-टू-बॉडी (CTB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

सेफ्टी फीचर: एडास के साथ 11 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा
सेफ्टी के लिए इसमें 11 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें ADAS सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें रियर कोलिजन वार्निंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं।

.
खबरें और भी हैं...
महिंद्रा XEV 9S का नया 6-सीटर कैप्टन सीट मॉडल लॉन्च: फुल चार्ज पर 679km की रेंज और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स, शुरुआती कीमत ₹26 लाख

- कॉपी लिंक
शेयर
हुंडई की कारें सितंबर से 1% तक महंगी होंगी: इस साल तीसरी बार दाम बढ़ाए, इनपुट कॉस्ट बढ़ने से फैसला लिया

- कॉपी लिंक
शेयर
MG हेक्टर हॉक EV 26 अगस्त को आएगी: टीजर में दिखा इलेक्ट्रिक SUV का फर्स्ट लुक, टाटा सिएरा और कर्व ईवी से मुकाबला

- कॉपी लिंक
शेयर