world-news

Ather का बड़ा ऐलान, आर्मी कैंटीन में मिलेगा स्कूटर, मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट

August 20, 2026

एथर एनर्जी के स्कूटर्स को अब आर्मी कैंटीन से खरीदा जा सकेगा. कंपनी ने बताया है कि सितंबर 2026 से एथर के स्कूटर्स कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट (सीडीएस) पोर्टल पर उपलब्ध होंगे. एलिजिबल आर्म्ड फोर्स पर्सनल कंपनी के स्कूटर्स को वहां से डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे. 

इसका फायदा उठाकर आर्मी पर्सनल कंपनी डिस्काउंट के साथ ही जीएसटी बेनिफिट्स भी हासिल कर पाएंगे. एथर ने बताया कि एथर 450 और रिज्टा रेंज के 8 वेरिएंट्स सीडीएस प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे. इसमें एथर 450 एपेक्स को शामिल नहीं किया गया है. 

एथर उन दो शुरुआती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चर्र्स में शामिल है, जिन्होंने अपने प्रोडक्ट्स को सीडीएस प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया है. एलिजिबल बायर्स को सीडीएस पोर्टल से एथर स्कूटर खरीदने पर स्पेशल डिस्काउंट भी मिलेगा. ये डिस्काउंट जीएसटी बेनिफिट्स के अतिरिक्त होगा. 

सम्बंधित ख़बरें

किसके लिए है कौन-सा स्कूटर?

कंपनी की 450 सीरीज के स्कूटर की बात करें, तो ये परफॉर्मेंस और डेली राइडिंग पर फोकस करती है. वहीं रिज्टा की बात करें, तो ये एक फैमिली स्कूटर है, जो कंफर्ट, प्रैक्टिकैलिटी और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. 

यह भी पढ़ें: TVS iQube: 60 रुपये में 212KM, इस स्कूटर की बंपर बिक्री, 158% बढ़ी सेल

ये लिस्टिंग ऐसे मौके पर हुई है, जब देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग बढ़ रही है. फिलहाल टीवीएस सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेच रहा है. वहीं बजाज चेतक के बाद एथर एनर्जी तीसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेलर है. कंपनी जल्द ही एक नया स्कूटर लॉन्च करने वाली है. 

नया स्कूटर ला रहा है Ather

अगस्त के आखिर में एथर स्कूटर अपना अब तक का सबसे सस्ता स्कूटर लॉन्च करेगी. इसका नाम कोणार्क (Konarc) है. ये स्कूटर कंपनी के लेटेस्ट प्लेटफॉर्म ईएल (EL) पर बेस्ड होगा. इस स्कूटर को कंपनी मल्टीपल बैटरी ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है. ये स्कूटर 29 अगस्त को लॉन्च होने वाला है.

यह भी पढ़ें: Bajaj Chetak: 35 रुपये में 153KM, दीवाने हुए लोग... 307% बढ़ी इस स्कूटर की सेल

अपकमिंग स्कूटर में मेटल बॉडी मिलेगी. एथर पिछले कुछ दिनों से इस स्कूटर को लगातार टीज कर रहा है. ये कंपनी का पहला स्कूटर होगा, जो मेटल बॉडी के साथ आएगा. फिलहाल एथर रिज्टा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर है, जिसकी कीमत 1.21 लाख रुपये से शुरू है. लेकिन कोणार्क को कंपनी 1 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Live TV