वैभव सूर्यवंशी इस दिन से दलीप ट्रॉफी में मचाएंगे धमाल, ताजा शेड्यूल से सेमीफाइनल और फाइनल की तस्वीर भी हुई साफ
Duleep Trophy 2026-27 : दलीप ट्रॉफी 2026-27 का शेड्यूल आ गया है. इसमें क्वार्टर फाइनल से लेकर सेमीफाइनल और फाइनल तक की तारीखों का ऐलान हो गया है.
Duleep Trophy 2026-27 : दलीप ट्रॉफी 2026-27 का शेड्यूल आ गया है. इसमें क्वार्टर फाइनल से लेकर सेमीफाइनल और फाइनल तक की तारीखों का ऐलान हो गया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/20/duleep-trophy-2026-27-2026-08-20-15-59-09.jpg)
Duleep Trophy 2026-27 Photograph: (ANI)
Duleep Trophy 2026-27 : दलीप ट्रॉफी 2026-27 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से होने वाली है. वहीं इसका अंत 10 सितंबर को होगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अब बीसीसीआई सीओई ग्राउंड, बेंगलुरु से शिफ्ट कर दिया गया है. इसके जगह पर फाइनल मुकाबला अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दलीप ट्रॉफी में इस बार फैंस को दो क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल देखने के लिए मिलने वाला है.
इस बार दलीप ट्रॉफी में भारत के स्टार और बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को देखने के लिए उनके फैंस उत्साहित है. वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन अफगानिस्तान के साथ सितंबर में होने वाली टी20 सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी में अपना धमाल मचाने वाले हैं. वो दोनों ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं. इनके अलावा रुतुराज गायकवाड़ जैसे स्टार खिलाड़ी भी दिलीप ट्रॉफी में नजर आने वाले हैं.
कब से शुरू होंगे दलीप ट्रॉफी के मैच
इस बार दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से शुरू होने वाली है. ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला जाने वाला है. इसी दिन से 26 अगस्त तक दूसरा क्वार्टर फाइनल नॉर्थ जोन और वेस्ट जोने के बीच खेला जाएगा. ये दोनों ही मुकाबले बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 1 और 2 पर खेले जाएंगे. वहीं 30 अगस्त से सेंट्रेल जोने के साथा क्वार्टर फाइनल -1 की चैंपियन टीम सेमीफाइनल-1 खेलेगी. वहीं इसी दिन से 2 सिंतबर तो साउथ जोन के साथ क्वार्टर फाइनल 2 की विजेता सेमीफाइनल 2 खेलेगी. सेमीफाइनल - 1 और सेमीफाइनल 2 की विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 6 से 10 सितंबर तक चेपॉक में खेला जाएगा.
The ultimate zonal showdown is here! 🏏⚡
6️⃣ Teams. 5️⃣ Matches. 1️⃣ Champion. 🏆
Explore the full #DuleepTrophy fixture breakdown and lock in your dates starting 23rd August 🗓️ pic.twitter.com/h8fEMohIk1
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 20, 2026
दलीप ट्रॉफी 2026-2027 का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | चरण | स्थान |
|---|---|---|---|
| 23–26 अगस्त 2026 | ईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोन | क्वार्टर फाइनल 1 | BCCI COE ग्राउंड 2, बेंगलुरु |
| 23–26 अगस्त 2026 | नॉर्थ जोन vs वेस्ट जोन | क्वार्टर फाइनल 2 | BCCI COE ग्राउंड 1, बेंगलुरु |
| 30 अगस्त–2 सितंबर 2026 | सेंट्रल जोन vs QF 1 विजेता | सेमीफाइनल 1 | BCCI COE ग्राउंड 1, बेंगलुरु |
| 30 अगस्त–2 सितंबर 2026 | साउथ जोन vs QF 2 विजेता | सेमीफाइनल 2 | BCCI COE ग्राउंड 2, बेंगलुरु |
| 6–10 सितंबर 2026 | SF 1 विजेता vs SF 2 विजेता | फाइनल | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
चेन्नई में होगा दलीप ट्रॉफी का फाइनल
दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि दर्शक इस बड़े घरेलू मैच को देख सकें, जो 6 से 10 सितंबर तक खेला जाएगा, और स्टेडियम में फाइनल लाइव देख सकें.
🚨 BCCI SHIFTS THE FINAL FROM BENGALURU TO CHEPAUK 🚨
The venue for Duleep Trophy 2026 final has been changed from Bengaluru to the Chennai for crowd attendance.
BCCI Secretary Devajit Saikia confirms the venue change. [Cricbuzz] pic.twitter.com/XswRtMFEDu
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 19, 2026
इस मामले में बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि, 'दलीप ट्रॉफी हमारे कैलेंडर में एक जरूरी फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट है और इसकी एक बड़ी विरासत है. क्रिकेट की क्वालिटी हमेशा अच्छी होती है और हम चाहते हैं कि फैंस को स्टेडियम में फाइनल लाइव देखने का मौका मिले. CoE में भीड़ के आने को लेकर कुछ पाबंदियां हैं और हमें लगा कि फाइनल को ऐसी जगह पर ले जाना सही रहेगा जहां फैंस आ सकें और इस मौके का हिस्सा बन सकें. हमने टूर्नामेंट का कवरेज भी बढ़ा दिया है और दुलीप ट्रॉफी के सभी मैच लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे और एक क्वार्टर-फाइनल, एक सेमीफाइनल और फाइनल का टीवी कवरेज भी होगा'.
ये भी पढ़ें :भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टूटी श्रीलंका की कमर, 3 खिलाड़ी चोट के चलते बाहर, जानिए कौन होगा इनका रिप्लेसमेंट?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें