entertainment

MiG 21 पर डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है नेटफ्लिक्स, अगस्त में ही होगी रिलीज

August 20, 2026

Aug 20, 2026 04:00 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

नेटफ्लिक्स ने नई डॉक्यूमेंट्री अनाउंस की है। ये डॉक्यूमेंट्री लड़ाकू विमान ‘MiG 21’ पर बेस्ड होगी और अगस्त में ही ओटीटी पर रिलीज होगी।

MIG 21 Documentary

एमआईजी 21 डॉक्यूमेंट्री

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शौर्य पर आधारित इस शो को दर्शकों के साथ-साथ सशस्त्र बलों से भी खूब सराहना मिल रही है। अब नेटफ्लिक्स MiG-21 पर एक डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है। खास बात यह है कि यह डॉक्यूमेंट्री अगस्त में ही रिलीज होने वाली है।

क्या होगा इस डॉक्यूमेंट्री का नाम?

कारगिल युद्ध के दौरान 'गोल्डन एरोज' स्क्वाड्रन ने प्रसिद्ध लड़ाकू विमान MiG-21 का इस्तेमाल किया था और यह 'ऑपरेशन सफेद सागर' का भी अहम हिस्सा है। भारतीय वायुसेना से रिटायर होने से पहले MiG-21 को पर्दे पर आखिरी बार 'ऑपरेशन सफेद सागर' में ही एक्शन में देखा गया है। ऐसे में नेटफ्लिक्स अब MiG-21 पर 'द लास्ट सैल्यूट' नाम की डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है। इसमें MiG-21 के 62 साल के सफर के साथ-साथ इसे उड़ाने वाले जांबाज पायलटों की कहानियों को करीब से दिखाया जाएगा।

डॉक्यूमेंट्री से जुड़ी खास बातें

रिलीज डेट: 'द लास्ट सैल्यूट' 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

निर्देशक और निर्माता: डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन कुशल श्रीवास्तव ने किया है, जबकि इसका निर्माण 'मैचबॉक्स शॉट्स' ने किया है।

डॉक्यूमेंट्री में कौन आएगा नजर?: डॉक्यूमेंट्री में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह के साथ MiG-21 उड़ा चुके कई अनुभवी पायलट भी नजर आएंगे। ये पायलट इस प्रतिष्ठित लड़ाकू विमान से जुड़ी अपनी यादें और अनुभव साझा करते दिखाई देंगे।

नेटफ्लिक्स और मेकर्स ने क्या कहा?

नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा कि 'ऑपरेशन सफेद सागर' को देश और दुनिया से मिले प्यार को देखकर पूरी टीम भावुक हो गई है। पायलटों से बातचीत के दौरान यह महसूस हुआ कि MiG-21 उनके लिए सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि एक विरासत है। 'द लास्ट सैल्यूट' इसी 62 साल के सफर और वायु योद्धाओं के साथ इसके अटूट रिश्ते को सम्मान देने वाली डॉक्यूमेंट्री है।

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के बारे में

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ लगातार दूसरे हफ्ते नेटफ्लिक्स की 'ग्लोबल टॉप-10 नॉन-इंग्लिश टीवी शो' की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। इसके अलावा, यह दुनिया के 40 देशों में टॉप-10 में जगह बना चुकी है और 10 देशों में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है।