business-finance

हेलीकॉप्टर कंपनी का शेयर बना रॉकेट, विजय केडिया का है दांव, खरीद रखे हैं 679218 शेयर

July 27, 2026

Jul 27, 2026 03:57 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • विजय केडिया के दांव वाली कंपनी ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के शेयर सोमवार को 13% से अधिक उछलकर 170.85 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • विजय केडिया के पास इस हेलीकॉप्टर कंपनी के टोटल 679218 शेयर हैं
Vijay Kedia

दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया के पास हेलीकॉप्टर कंपनी ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के टोटल 679218 शेयर हैं।

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट हेलीकॉप्टर कंपनी ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। हेलीकॉप्टर कंपनी के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 13 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 170.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प का मार्केट कैप सोमवार को 225 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया का ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प (Global Vectra Helicorp) पर बड़ा दांव है।

विजय केडिया के पास कंपनी के 679218 शेयर
दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प पर बड़ा दांव लगाया हुआ है। विजय केडिया के पर्सनल पोर्टफोलियो में हेलीकॉप्टर कंपनी के 4,19,436 शेयर हैं। कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी 3 पर्सेंट है। पर्सनल पोर्टफोलियो के अलावा केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए भी ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प पर दांव लगाया है। केडिया सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के पास इस हेलीकॉप्टर कंपनी के 2,59,782 शेयर हैं। कंपनी में केडिया सिक्योरिटी की 1.86 पर्सेंट हिस्सेदारी है। केडिया के पर्सनल पोर्टफोलियो और केडिया सिक्योरिटीज के खरीदे शेयरों को मिला दें तो कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 679218 पहुंच जाती है।

150% से अधिक उछल गए हैं ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के शेयर
ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प (Global Vectra Helicorp) के शेयर पिछले 5 साल में 150 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। हेलीकॉप्टर कंपनी के शेयर 30 जुलाई 2021 को 65.40 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 27 जुलाई 2026 को 170.85 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 250 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में कंपनी के शेयर 115 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 248.25 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 130.30 रुपये है।

पिछले कुछ समय से दबाव में हैं कंपनी के शेयर
प्राइवेट हेलीकॉप्टर कंपनी ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प (Global Vectra Helicorp) के शेयरों पर पिछले कुछ समय से बिकवाली का दबाव है। कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 19 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 28 जुलाई 2025 को 214.15 रुपये पर थे। ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के शेयर 27 जुलाई 2026 को 170.85 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 15 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25 पर्सेंट है।

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें