Lunch Bag Cleaning:अगर आप सेहत प्रति जागरुक हैं तो इस बात को भली भांति समझते होंगे कि सेहत और स्वाद से भरपूर खाने के साथ-साथ लंच बॉक्स और बैग की सफाई करने कितनी जरुरी है। कई बार इनमें खाने के कुछ कण रह जाते हैं। ऐसे में लंच बैग से बदबू भी आने लगती है। खासकर बारिश के दिनों में तेल के दाग और नमी की वजह से फफूंदी और बैक्टीरिया का डर भी बना रहता है। इसलिए समय-समय पर लंच बैग की डीप क्लीनिंग भी जरुरी है। इससे आपकी सेहत भी खराब नहीं होगी। जानते हैं ऑफिस वर्कर्स के लिए रोज काम आने वाले लंच बैग की डीप क्लीनिंग करने के स्मार्ट ट्रिक्स को।
टूथब्रश से किनारों को करें साफ
हम लंच बैग को अक्सर बाहर से रोज साफ कर लेते हैं। अगर अंदर सब्जी में से तेल या मसाला गिर जाता है तो उसे भी धोकर साफ कर दिया जाता है। लेकिन इसके अंदरुनी हिस्से और किनारों को बहुत गहराई से साफ करने की आवश्यकता होती है। टूथ ब्रश की सहायता से इसे साफ करें। टूथ ब्रश को डिटर्जेंट लिक्विवड में भिगोकर किनारे की उन जगहों पर रगड़ें जहां गंदगी जमा हो जाती है। बैग की सिलाई वाली जगहों पर को भी ऐसे ही साफ करें। यहां गंदगी जमा होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। इसकी वजह से बैग में बदबू और बैक्टीरिया पनपते हैं।
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/21/tooth-brush-and-bag-2026-07-21-02-19-03.webp)
स्टीमर से हटेगी जमा गंदगी
अगर लंच बैग को साफ करने के साथ उसे कीटाणुमक्त भी करना चाहते हैं तो स्टीम करना एक बेहतरीन तरीका है। अगर फ्रैब्रिक स्टीमर है तो इसकी मदद से आप बैग की अच्छे से स्टीमिंग कर सकते हैं। वरना आप गैस पर भगोने में पानी गर्म करें, जब भाप उठने लगे तो बैग को स्टीम दे दें। बस, ध्यान दें कि स्टीम करते समय हाथ जलने ना पाएं। दस मिनट स्टीम देना काफी है। इससे बैग के अंदर के कोनों में छिपी जमी हुई गंदगी भी निकल जाती है। बस, बैग को स्टीम करने के बाद उसे अच्छे से सुखाएं। इसके बाद एक साफ कपड़े से पोंछ कर रख दें।
बदबू का इलाज बेकिंग सोडा
अक्सर लंच बैग से आने वाली बदबू बैक्टीरिया की वजह से होती है। इसे दूर करने के लिए बैग के अंदर बेकिंग सोडा रख दें। यह सभी के घर में बहुत आसानी से उपलब्ध होता है। बैग की शेप के अनुसार एक स्टील की छोटी कटोरी लें। इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा को रातभर के लिए रख दें। यह बदबू को सोख लेगा। इसके बाद आप चाहें तो थोड़े से पानी में नींबू का रस मिलाकर उससे बैग के अंदरूनी हिस्से को पोंछ सकते हैं। इससे बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं और ताजी खुशबू आती है। बैग की जिद्दी बदबू और दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा एक प्रभावी और आसान उपाय है। इससे बैग साफ, ताजा और दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है।
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/21/baking-soda-2026-07-21-02-07-40.webp)
यूवी किरणें बैक्टीरिया और गंध रोकने में सहायक
अगर आप हफ्ते में एक बार लंच बैग को धूप में रखते हैं तो बहुत आसानी से डीप क्लीनिंग कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सूरज से आने वाली यूवी किरणें बैक्टीरिया और गंध को रोकने में भी मददगार होती है। बिना किसी लागत और कैमिकल के बैग को आसानी से कीटाणुमुक्त कर सकते हैं। बस, लंच बैग को अच्छे से साफ करें, उसे उल्टा कर थोड़ी देर धूप में सूखने के लिए छोड़ दें। एक घंटे इसे धूप में रहने दें। इस बात का ध्यान रखें कि बैग पर धूप बहुत तेज ना आए। इससे कई बार बैग का रंग भी खराब हो सकता है।
हाइजीन को मेंटेन करने के लिए अपने साथ-साथ अपनी रोजमर्रा काम में आने वाली चीजों की सफाई रखना भी जरुरी है। लंच बैग और लंच बॉक्स की सफाई का ध्यान रखें। सबसे अच्छा तरीका है कि जब भी लंच बैग गंदा हो जाए या उसमें कुछ गिर जाए उसे तुरंत साफ करें। ऑफिस से आते ही अपने लंच बॉक्स को बैग से निकालें। इसे खोलकर थोड़ी देर हवा में रहने दें। अगर पानी की बोतल में से भी पानी गिर गया हो तो भी उसे सुखाएं। नमी की वजह से भी बैक्टीरिया पनपते हैं।
Read more: एक आलिंगन, ढेर सारा आत्मविश्वास
FAQ
Q.
लंच बैग को कितनी बार डीप क्लीन (गहरी सफाई) करना चाहिए?
A.
लंच बैग को ऊपर से तो रोज साफ करना ही चाहिए, लेकिन हफ्ते में कम से कम एक बार इसकी डीप क्लीनिंग जरूर करनी चाहिए। अगर बैग में कुछ गिर गया हो या उससे बदबू आ रही हो, तो उसे तुरंत साफ करें।
Q.
क्या लंच बैग को वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है?
A.
यह इस बात पर निर्भर करता है कि बैग किस मटेरियल का बना है। कपड़े या कैनवास से बने बैग्स को वॉशिंग मशीन में (जेंटल साइकल पर) धोया जा सकता है। लेकिन अगर आपका बैग इंसुलेटेड (फॉइल या प्लास्टिक कोटिंग वाला) है, तो उसे वॉशिंग मशीन में डालने से बचें, क्योंकि इससे उसकी थर्मल कोटिंग खराब हो सकती है। इसे हाथों से स्पंज या टूथब्रश की मदद से साफ करना ही बेहतर होता है।
Q.
लंच बैग से आ रही खाने की जिद्दी बदबू को तुरंत कैसे दूर करें?
A.
बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा (मीठा सोडा) सबसे कारगर है।
Q.
यदि लंच बैग में फफूंदी (Mold) लग जाए तो क्या करें?
A.
बारिश या नमी के मौसम में फफूंदी लगना आम है। इसे साफ करने के लिए: पानी और सफेद सिरके (White Vinegar) को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण को फफूंदी वाली जगह पर स्प्रे करें या कपड़े से रगड़ें। इसके बाद बैग को धूप में अच्छी तरह सुखाएं। सिरका फफूंदी को जड़ से खत्म कर देता है।