business-finance

खुदरा महंगाई लगातार सातवें महीने बढ़ी, खाने-पीने की चीजें महंगी: जुलाई में 4.45% रही, दूसरे महीने RBI के 4% के अनुमान से ज्यादा

August 12, 2026

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
खाने-पीने के सामानों की महंगाई यानी फूड इंफ्लेशन जुलाई में बढ़कर 5.52% पर पहुंच गई है। - Dainik Bhaskar

खाने-पीने के सामानों की महंगाई यानी फूड इंफ्लेशन जुलाई में बढ़कर 5.52% पर पहुंच गई है।

आलू-प्याज जैसे खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से रिटेल महंगाई लगातार सातवें महीने बढ़ी है। जुलाई में यह 4.45% रही। एक महीने पहले जून में यह 4.38% पर थी। आज 12 अगस्त को रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए गए हैं।

खाने-पीने के सामानों की महंगाई यानी फूड इंफ्लेशन जुलाई में बढ़कर 5.52% पर पहुंच गई है। जून में यह आंकड़ा 5.32% पर था।

महंगाई के असर को प्याज के उदाहरण से समझें…

मान लीजिए आपके घर में हर महीने 10 किलो प्याज लगता है। सामान्य दिनों में इसका रेट ₹30 प्रति किलो रहता था। यानी महीने का बजट ₹300।

जून के महीने में (+4.73%):

  • 10 किलो प्याज का खर्च लगभग ₹314 पड़ा।
  • असर: सिर्फ ₹14 का बहुत मामूली असर पड़ा।

जुलाई के महीने में (+22.54%):

  • 10 किलो प्याज खरीदने के लिए आपको लगभग ₹368 देने पड़े।

जून की तुलना में अंतर:

  • आपको जून के मुकाबले जुलाई में ₹54 ज्यादा देने पड़े।

RBI के 4% टारगेट से लगातार दूसरे महीने ऊपर

रिजर्व बैंक ने रिटेल महंगाई दर का लक्ष्य 4% तय किया है। यह लगातार दूसरा महीना होगा जब रिटेल महंगाई आरबीआई के तय कम्फर्ट जोन 4% से ऊपर दर्ज की गई है।

महंगाई कैसे बढ़ती-घटती है?

महंगाई का बढ़ना-घटना प्रोडक्ट की डिमांड-सप्लाई पर निर्भर करता है। अगर लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे तो वे ज्यादा चीजें खरीदेंगे। इससे चीजों की डिमांड बढ़ेगी और सप्लाई नहीं होने पर इनकी कीमत बढ़ेगी। वहीं अगर डिमांड कम होगी और सप्लाई ज्यादा तो महंगाई कम होगी।

4.45% महंगाई दर का क्या मतलब है?

1. तुलना पिछले साल से होती है (साल-दर-साल)

जब हम कहते हैं कि जूलाई 2026 में महंगाई 4.45% है, तो इसका मतलब है कि हम इसकी तुलना जुलाई 2025 से कर रहे हैं। यह पूरे एक साल का बदलाव है। 4.45% एक औसत नंबर है जिसे 'कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स' कहते हैं। इसमें आपके जीवन की सैकड़ों चीजें शामिल हैं:

  • किसी चीज के दाम बहुत ज्यादा बढ़े होंगे।
  • किसी चीज के दाम घटे भी होंगे।
  • जब इन सबको एक साथ मिलाया गया, तो औसतन खर्च 4.45% बढ़ गया।

2. ₹100 की चीज अब ₹104.45 की हो गई

इसका गणित बहुत सीधा है। अगर जुलाई 2025 में आपने कोई सामान जैसे राशन ₹100 में खरीदा था, तो वही सामान जुलाई 2026 में ₹104.45 का हो गया है।

-----------------------------------

बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

देश में बिजनेस परिवारों की संपत्ति ₹138 लाख करोड़ हुई:ये नीदरलैंड्स और सऊदी अरब जैसे देशों की इकोनॉमी से ज्यादा, रोजाना ₹4,076 करोड़ जोड़े

भारत के 300 सबसे अमीर फैमिली बिजनेस की कुल संपत्ति रिकॉर्ड ₹138 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। 2024 के मुकाबले इनकी संपत्ति करीब 30 लाख करोड़ रुपए और 2025 के मुकाबले 1.23 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। पूरी खबर पढ़े…

.

खबरें और भी हैं...

  • सेंसेक्स 188 अंक गिरकर 77966 पर बंद: निफ्टी भी 36 अंक टूटा, IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही

    निफ्टी भी 36 अंक टूटा, IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का इस्तीफा: फरवरी 2027 तक जिम्मेदारी संभालते रहेंगे; नोएल टाटा से मतभेद, ट्रस्ट में खींचतान बनी वजह

    फरवरी 2027 तक जिम्मेदारी संभालते रहेंगे; नोएल टाटा से मतभेद, ट्रस्ट में खींचतान बनी वजह|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar0:52
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • संपत्ति के दाम बढ़ने से रिकॉर्ड होम इक्विटी: महंगे क्रेडिट कार्ड लोन चुकाने को अमेरिकी कम ब्याज पर घर रख ले रहे कर्ज

    महंगे क्रेडिट कार्ड लोन चुकाने को अमेरिकी कम ब्याज पर घर रख ले रहे कर्ज|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोना ₹158 बढ़कर ₹1.53 लाख पर पहुंचा: 12 दिन में ₹10 हजार महंगा हुआ, चांदी ₹2.35 लाख किलो बिक रही

    • कॉपी लिंक

    शेयर