श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए मेजबान टीम ने 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। धनंजय डी सिल्वा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, कामिंदु मेंडिस उनके डिप्टी होंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए 16 सदस्यों की टीम की घोषणा की है। धनंजय डी सिल्वा टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि कामिंदु मेंडिस उनके डिप्टी होंगे। निरोशन डिकवेला टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के लिए टेस्ट मैच खेला था।
![]()
श्रीलंका ने टेस्ट टीम का किया ऐलान। फोटो- ICC
बैटर पासिंदु सोरियाबंदारा को भी टीम में शामिल किया गया है और डोमेस्टिक सर्किट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वह टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू कर सकते हैं। इस लिस्ट में एक और युवा खिलाड़ी दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर केशर नुवांथा हैं, जो डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड बनाने के बाद टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।
तीन साल बाद हुई मदुशंका की हुई वापसी
बाएं हाथ के पेसर दिलशान मदुशंका को भी टीम में वापस बुलाया गया है, जिन्होंने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला था। उनकी वापसी से श्रीलंका के पेस अटैक में और तेजी और वैरायटी आएगी। WTC साइकल के तहत यह टेस्ट सीरीज दोनों देशों के लिए बेहद अहम है।
भारत का श्रीलंका में टेस्ट रिकॉर्ड
साल 2015 के बाद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं हारा है। आखिरी बार दोनों टीमें गॉल में 2017 में मिली थीं और तब भारत ने 304 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में शिखर धवन ने 190 और चेतेश्वर पुजारा ने 153 रन बनाए थे। पहली पारी में भारत ने 600 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में श्रीलंका 291 पर सिमट गई।
दूसरी पारी में विराट कोहली के शतक और अजिंक्य रहाणे की तेज पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 550 रन का लक्ष्य दिया। इसके बाद भारतीय स्पिन जोड़ी ने कहर बरपाया। आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लेकर श्रीलंका को 245 पर ढेर कर दिया। धवन को उनकी 190 रन की पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था। उस सीरीज में भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम:-
धनंजय दे सिल्वा, लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिंदू मेंडिस, दिनेश चांदीमल, पसिंदू सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article
![]()
उमेश कुमारauthor
उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।
और पढ़ें