Pakistan petrol price hike: लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतों के चलते देश में माल ढुलाई से लेकर सार्वजनिक परिवहन और रोजमर्रा की चीजें महंगी होती जा रही हैं. इससे आम जनता परेशान है.
Written By : अरिजीता सेन | Updated at : 22 Aug 2026 04:43 PM (IST)

Petrol-Diesel Price Hike: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के बढ़े रेट
Source : ABPLive
Petrol-Diesel Price: बढ़ती महंगाई के बीच पाकिस्तान के लोगों को एक और बड़ा करारा झटका लगा है. यहां आज 22 अगस्त से पेट्रोल 3.81 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीज़ल (HSD) 3.59 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) द्वारा जारी यह नई कीमतें फिलहाल 24 अगस्त, 2026 तक ही लागू रहेंगी.
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की नई कीमत
पेट्रोल की कीमत में 3.81 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद अब इसकी नई कीमत 341.59 पाकिस्तानी रुपये हो गई है. वहीं, हाई-स्पीड डीजल की कीमत 3.59 रुपये प्रति लीटर के इजाफे के बाद अब 368.29 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और घरेलू लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सरकार ने कीमतों में यह बढ़ोतरी की है. पाकिस्तान में इससे पहले 21 अगस्त को फ्यूल रेट बढ़ाए गए थे. तब पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 1.64 रुपये महंगा हुआ था.
सरकार वसूलती है भारी टैक्स
पेट्रोलियम डिवीज़न की सूचना के अनुसार, पाकिस्तान में सरकार जनता से पेट्रोल पर 114 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 100 रुपये प्रति लीटर बतौर टैक्स और लेवी वसूल रही है. देश में ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते लॉजिस्टिक्स पर खर्च बढ़ा रहा है, पब्लिक ट्रांसपोर्ट्स का किराया बढ़ा है, ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से रोजमर्रा की चीजें महंगी होती जा रही हैं. इससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है.
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए पाकिस्तान में सरकार ने हर 15 दिनों के अंतराल पर की जाने वाली समीक्षा को समाप्त कर दिया है. पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने घोषणा की कि पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें अब दैनिक आधार पर तय की जा रही हैं.
ये भी पढ़ें:
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी

About the author अरिजीता सेन
अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. बिज़नेस के साथ-साथ क्राइम, फीचर और राजनीति से जुड़ी खबरों में भी रुचि रखती हैं. एबीपी से पहले कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.
Read More
Published at : 22 Aug 2026 04:43 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola