world-news

15 साल की गर्लफ्रेंड से मिलने प्रयागराज से पंजाब पहुंचा: बॉयफ्रेंड शादी करने की बात कहकर भगा ले गया; परिवार बोला- बेटी से रेप किया - Prayagraj (Allahabad) News

August 22, 2026

लुधियाना में रह रही 15 साल की गर्लफ्रेंड से मिलने उसका बॉयफ्रेंड करीब 1000 किलोमीटर दूर प्रयागराज से पहुंच गया। यहां उसने पहले लड़की को घर से बाहर बुलाया और फिर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया।

.

परिवारवालों को जब बेटी के गायब होने का पता चला, तो उन्होंने तलाश शुरू की। करीब 2 हफ्ते तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवारवालों ने पुलिस को बॉयफ्रेंड का मोबाइल नंबर दिया।

पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, तो दोनों के फोकल पॉइंट इलाके में होने का पता चला। शनिवार सुबह परिवार वहां पहुंचा और लड़की को सड़क पर घूमते हुए पकड़ लिया। कुछ देर बाद बॉयफ्रेंड भी वहां पहुंच गया। परिवारवालों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

परिवारवालों का कहना है कि बॉयफ्रेंड ने बेटी से रेप किया है। पुलिस अब लड़की का मेडिकल टेस्ट करवाएगी, जिससे पता चल सके कि उसके साथ रेप हुआ या नहीं।

यूपी से लुधियाना आकर गर्लफ्रेंड को भगाने की पूरी कहानी जानिए…

  • प्रयागराज के एक ही गांव के रहने वाले हैं दोनों: लड़की के भाई के मुताबिक, बॉयफ्रेंड भी प्रयागराज जिले के उसी गांव का रहने वाला है, जहां उनका परिवार रहता है। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। करीब 2 साल पहले लड़की अपने माता-पिता के साथ लुधियाना आ गई थी। बाद में माता-पिता गांव लौट गए, जबकि वह यहां अपने भाई-भाभी के साथ रहने लगी। इसी दौरान लड़की की अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर बातचीत शुरू हो गई।
  • मोबाइल छिपाकर बॉयफ्रेंड से करती थी बात: भाई का कहना है कि लड़की के पास अपना मोबाइल नहीं था। गांव में माता-पिता से बात करने के लिए वह भाभी का फोन इस्तेमाल करती थी। बाद में हमें पता चला कि उसने एक छोटा मोबाइल छिपाकर रखा हुआ था। उसी से बॉयफ्रेंड को फोन करती थी। 24 जुलाई को हमने वह मोबाइल ढूंढ लिया और उसे तोड़कर फेंक दिया। इसके बाद बहन ने किसी दूसरे फोन से बॉयफ्रेंड को यह बात बताई।
  • फोन छीना, तो प्रयागराज से लुधियाना पहुंचा बॉयफ्रेंड: भाई के अनुसार, मोबाइल छीने जाने का पता चलने के बाद बॉयफ्रेंड प्रयागराज से लुधियाना आ गया। दोनों की घर के बाहर मुलाकात हुई और यहीं से साथ भागने की योजना बनी। हम लोगों को इसकी भनक भी नहीं लगी। 7 अगस्त को घर में बहन और उसकी भाभी थीं। भाभी के सो जाने के बाद वह घर से निकल गई। इसके बाद हमने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली।
  • दोस्त से पंजाब में होने का पता चला: लड़की के घर से जाने के बाद हमने गांव में भी उसके बारे में पता किया। इसी दौरान बॉयफ्रेंड के एक दोस्त से उसके बारे में पता चला। हमको बताया गया कि बॉयफ्रेंड पंजाब गया है। इसके बाद हमको शक हुआ कि वही बहन को अपने साथ ले गया है। तब हमने बॉयफ्रेंड का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया।
  • मोबाइल लोकेशन ने फोकल पॉइंट तक पहुंचाया: पुलिस ने मोबाइल नंबर की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की, जो लुधियाना के फोकल पॉइंट के आसपास मिली। पुलिस ने हमको यह बात बताई। इसके बाद हम खुद फोकल पॉइंट पहुंचे और आसपास तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बहन सड़क पर घूमती दिखाई दी। हमने उसे अपने साथ लिया। इसी दौरान बॉयफ्रेंड भी वहां पहुंच गया, जिसे हमने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
  • पकड़े जाने पर बॉयफ्रेंड ने खुद को 15 साल का बताया: पुलिस के पहुंचने पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी उम्र 15 साल बताई। पुलिस अब उसकी उम्र की पुष्टि करने में जुटी है। वहीं, लड़की ने परिजनों से कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती है। बॉयफ्रेंड के साथ नहीं जाना चाहती।

14 दिन साथ रही लड़की, परिवार ने रेप की आशंका जताई

लड़की के परिवारवालों का कहना है कि वह करीब 14 दिन तक बॉयफ्रेंड के साथ रही। इस दौरान उसके साथ रेप किया गया है। पुलिस अब लड़की का मेडिकल करवाएगी। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही यह साफ हो पाएगा कि उसके साथ रेप हुआ है या नहीं।

जांच अधिकारी राज गोपाल के अनुसार, आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल अपहरण और लड़की को कैद में रखने से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। अगर लड़की के मेडिकल और जांच में रेप की पुष्टि होती है, तो एफआईआर में संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी।

-----------------------------

ये खबर भी पढ़ें-

अयोध्या में रिश्वत दीजिए, रामलला के दर्शन कीजिए, ज्यादा पैसे दोगे तो दरोगा साथ जाएगा, रील भी बनवाएगा; स्टिंग में देखिए पूरी सौदेबाजी

‘राममंदिर में दर्शन हो जाएंगे। मजिस्ट्रेट साहब के यहां से प्रोटोकॉल जारी करा देंगे, फिर दरोगा खुद ले जाएगा और दर्शन कराएगा।’ यह कहना है अयोध्या में राममंदिर के बाहर दर्शन कराने वाले दलाल शुभम दुबे का। यह पैसे लेकर दर्शन कराने वाले गिरोह में शामिल है। चार्ज है- 7300 रुपए। जबकि, राममंदिर में दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं है। पढ़ें पूरी खबर