दिल्ली के उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तीन IPS अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग का आदेश दिए हैं. आईपीएस अधिकारी चिन्मय बिस्वाल और वर्षा शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.
Written By : अजीत कुमार, स्टेट डेस्क | Updated at : 22 Aug 2026 05:23 PM (IST)

(एलजी तरनजीत सिंह संधू ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए, फाइल फोटो)
Source : Taranjit Singh Sandhu facebook
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. दिल्ली के उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने पुलिस एस्टेब्लिशमेंट बोर्ड की सिफारिश पर तीन IPS अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के आदेश दिए हैं. इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया किया गया है. IPS अधिकारी वर्षा शर्मा को उपराज्यपाल का OSD बनाया गया है.
आईपीएस अधिकारी चिन्मय बिस्वाल को ज्वाइंट कमिश्नर (Operations) बनाया गया है. चिन्मय बिस्वाल 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी है. आईपीएस अधिकारी शिवेंद्र कांत तिवारी को एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (EOW) बनाया गया है. शिवेंद्र कांत 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. पहले वो एलजी के ओएसडी के तौर पर तैनात थे. IPS अधिकारी वर्षा शर्मा को उपराज्यपाल का OSD बनाया गया है. वर्षा शर्मा 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले वो एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (EOW) की जिम्मेदारी संभाल रही थीं.
18 अगस्त को भी बड़े स्तर पर हुआ था फेरबदल
इससे पहले भी 18 अगस्त 2026 को दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया था. इस दौरान उपराज्यपाल के आदेश पर 41 आईपीएस अधिकारियों के साथ ही दो DANIPS अफसरों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए गए थे. 1996 बैच के आईपीएस अफसर मनीष अग्रवाल को स्पेशल कमिश्नर (ट्रैफिक) से स्पेशल कमिश्नर (PSD) नियुक्त किया गया था.
इसके साथ ही आईपीएस अजय चौधरी को स्पेशल कमिश्नर (PSD) से स्पेशल कमिश्नर (Traffic) की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई. आईपीएस अतुल कटियार को विजिलेंस (Vigilance) से हटाकर स्पेशल कमिश्नर (Welfare & Legal Division) बनाया गया है.
वहीं, आईपीएस अधिकारी अजय कृष्ण शर्मा को ज्वाइंट कमिश्नर (HQ) नियुक्त किया गया. अजय कृष्ण शर्मा गोवा से ट्रांसफर होकर आए थे. इसके साथ सीनियर आईपीएस अधिकारी सिंधू पिल्लई स्पेशल पुलिस कमिश्नर (Vigilance) के साथ ही परसेप्शन मैनेजमेंट और मीडिया सेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. पिल्लई 2001 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, वो अंडमान निकोबार से दिल्ली ट्रांसफर होकर आई हैं.
REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.
Read More
Published at : 22 Aug 2026 04:58 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola