मध्य प्रदेश वन विभाग 'शिवा' ऐप लॉन्च कर रहा है, जिससे सांप पकड़ने वाले सर्टिफाइड एक्सपर्ट बुलाए जा सकेंगे। यह ऐप सांप काटने पर फर्स्ट-एड और एंटी-वेनम वाले अस्पतालों की जानकारी भी देगा।
भोपाल: बारिश के मौसम में अक्सर घरों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोग घबरा जाते हैं और किसी सपेरे या एक्सपर्ट को ढूंढने में काफी वक्त और मशक्कत लग जाती है। लेकिन अब इस मुश्किल का हल निकल आया है। मध्य प्रदेश में जल्द ही 'शिवा' (SHIVAA) नाम का एक ऐसा ऐप लॉन्च होने वाला है, जिससे आप कैब बुक करने की तरह ही सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट को बुला सकेंगे। बस एक टच करते ही आपकी मुश्किल दूर हो जाएगी।
सांपों के रेस्क्यू के लिए नया 'शिवा' ऐप
मध्य प्रदेश का वन विभाग 'शिवा' ऐप को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे वन्यजीव सप्ताह के दौरान, यानी 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि भारत में जिन राज्यों में सांप काटने के सबसे ज्यादा मामले होते हैं, उनमें मध्य प्रदेश भी एक है।
मध्य प्रदेश सरकार का कहना है कि यह ऐप लोगों को सांपों के डर से बचाने और उनकी जान की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। जैसे ही कोई इस ऐप पर सांप दिखने की जानकारी देगा, एक ट्रेंड रेस्क्यूअर तुरंत मौके पर पहुंच जाएगा। इन पकड़े गए सांपों को बाद में घने जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। वन अधिकारियों का मानना है कि इससे सांपों का बार-बार शहरों या आबादी वाले इलाकों में आना कम हो जाएगा।
इसके अलावा, इस ऐप में सांप काटने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसकी भी पूरी गाइडलाइंस दी जाएंगी। सांप काटने पर फर्स्ट एड कैसे दें, यह भी बताया जाएगा। यही नहीं, ऐप आपको पास के उन अस्पतालों की लिस्ट भी दिखाएगा जहां सांप काटने पर लगने वाला एंटी-वेनम इंजेक्शन मौजूद है। इससे इलाज में होने वाली देरी को रोका जा सकेगा।
ऐप पर जितने भी स्नेक रेस्क्यूअर रजिस्टर्ड होंगे, वे सभी मध्य प्रदेश वन विभाग से सर्टिफाइड होंगे। वन विभाग का कहना है कि इससे सांपों का रेस्क्यू ज्यादा जिम्मेदारी और सुरक्षित तरीके से हो पाएगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।