entertainment

'जो भी शाह रुख के सामने आया उसे हलाल...', Josh एक्टर का सीन्स कटने पर छलका दर्द, शराब की लत ने बिगाड़ा करियर - puneet vasishta claims his many scene cut in josh because of shah rukh khan says he is not a good actor but energectic

August 22, 2026

शाह रुख खान की फिल्म जोश में उनके साथ नजर आए एक अभिनेता ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म में उनके कई सीन्स काटे गए। एक्टर ने ये भी बताया कि बॉलीवुड ने उन्हें काफी इग्नोर किया।

जोश से काटे गए थे एक्टर के सीन/ फोटो- इंस्टाग्राम

जोश से काटे गए थे एक्टर के सीन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. जोश में शाहरुख खान के कारण इस एक्टर के कटे सीन्स 

  2. फिल्म में शाह रुख खान से ज्यादा थी एक्टर की एनर्जी

  3. शाह रुख खान को अच्छा अभिनेता नहीं मानते जोश एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान की 26 साल पहले आई फिल्म जोश ने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर भले ही कमाल न किया हो, लेकिन आज के समय में यह फिल्म हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में शुमार हो चुकी है। मूवी ने जहां शाह रुख खान को बतौर आउटसाइडर इंडस्ट्री में बड़ी पहचान दिलाई, तो वहीं चंद्रचूड़ के करियर की यह सबसे मेमोरेबल फिल्म बनी।

ऐश्वर्या राय से लेकर प्रिया गिल, शाह रुख और चंद्रचूड़ जैसे सितारों को बड़ी पहचान देने वाली जोश में एक ऐसा एक्टर भी था, जिसके साथ नाइंसाफी करते हुए किंग खान के कारण उनके रोल्स को काट दिया गया। इतना ही नहीं, अभिनेता के बेटे को बॉलीवुड ने भी साइडलाइन कर दिया। कौन था वह एक्टर चलिए आपको बताते हैं।

'शाह रुख खान में एनर्जी पूरी है लेकिन अच्छे अभिनेता नहीं'

जिस अभिनेता के मंसूर अली की फिल्म जोश में सीन्स काटे गए, वह कोई और नहीं, बल्कि पुनीत वशिष्ठ हैं, जिन्हें आप जोश के अलावा ताल, क्या कहना, स्टाइल और फना जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। हाल ही में पूनम सचदेव के पॉडकास्ट 'दिल से दिल की बात' में पुनीत वशिष्ठ ने शाह रुख के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं खुद एक अभिनेता का बेटा हूं और मैं ये उन्हें एक्टिंग के मामले में काट सकता हूं। इसलिए मैं ये नहीं कहूंगा कि वह ग्रेट एक्टर हैं।"

पुनीत ने आगे कहा, "हां वह क्रिएटिव हैं, उनकी एनर्जी सुपरस्टार वाली है। वह बहुत एंटरटेनिंग हैं। उन्होंने ये जो फेज देखा है, एनर्जी-क्रिएटिविटी वाला, उसके लिए उन्हें सलाम। मुझे लगता है कि वह अपनी जनरेशन के लास्ट आउटसाइडर हैं, जो सुपरस्टार बने हैं।"

Untitled design (14)

जोश में पुनीत के कट हुए थे कई सीन्स

पुनीत वशिष्ठ ने फिल्म जोश में शाह रुख को हाइलाइट करने के लिए मूवी से उनके सीन्स को किस तरह उड़ाया गया यह भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, "जोश में काफी कुछ कट हुआ। मैंने शाह रुख खान को भी ट्रेन किया है, वो मेरी एनर्जी से अच्छी तरह से वाकिफ थे। शाह रुख उस वक्त अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते थे। हालांकि, जब वह 10 फुट की जंप लेते थे, तब मेरी ऑटोमेटिकली 14 फीट जाती थी। तो सबका ध्यान मेरे ऊपर ही जा रहा था।

एक्टर ने खुलासा करते हुए आगे बोल, "उन्होंने इस वजह से मेरे सीन्स कट कर दिए। शायद मैं उनकी जगह होता तो यही करता, लेकिन मुझे नहीं लगता मैं वैसा हूं। जो भी शाह रुख के साथ सीन्स में आ रहा था। वह कट-कट-कट.. हलाल करो। मैं भी उस वक्त सिर्फ 20 साल का था। जिस फिल्म को हमें चार महीने में पूरा करना था, उसे बनाने में चार साल लग गए थे। हालांकि, जोश से मुझे काफी कुछ मिला भी है। मैंने उस वक्त बस यही देखा कि मैंने क्या खोया, ये नहीं देख पाया कि मैंने क्या पाया। "

Screenshot 2026-08-22 163209

डिप्रेशन की वजह से पड़ी एल्कोहल की पड़ी थी आदत

अभिनेता ने बताया कि उस समय पर ग्रुप बन रहे थे, जिसे आज नेपोटिज्म कहते हैं। मुझे बॉलीवुड ने काफी इग्नोर किया। वह नहीं चाहते थे कि हाई एनर्जी वाले कोई आए। इग्नोर से ज्यादा उन्होंने मुझे अवॉइड किया। जिसकी वजह से मैं एल्कोहल, डिप्रेशन जैसी चीजों में घुस गया था। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि पुनीत वशिष्ठ ने जोश में शाह रुख खान के दोस्त रॉनी का किरदार अदा किया था, जो गुंडा-गर्दी में आगे रहता है।