Jul 27, 2026 03:22 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- ZEN Technologies Ltd Share Price: जेन टेक्नोलॉजी के शेयर सोमवार को 10 प्रतिशत लुढ़क गए
- कंपनी के तिमाही नतीजों से निवेशक निराश नजर आ रहे हैं

जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है।
ZEN Technologies Ltd Share Price: डिफेंस कंपनी जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार 10 प्रतिशत लुढ़क गया। कंपनी के तिमाही नतीजों से निवेशक काफी निराश हैं। जिसका असर डिफेंस कंपनी के शेयरों पर साफ दिखाई दे रहा है। बता दें, पिछले हफ्ते कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया था।
नेट प्रॉफिट और रेवन्यू में गिरावट (ZEN Technologies Q1 Results)
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि जून क्वार्टर में कुल 34.40 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। जोकि सालाना आधार पर 27.80 प्रतिशत नीचे गिर गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 48 करोड़ रुपये था। रेवन्यू के मोर्चे पर भी कंपनी को निराशा हाथ लगी है। अप्रैल से जून 2026 के दौरान डिफेंस कंपनी का रेवन्यू 141.60 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 158.20 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 10.50 प्रतिशत की गिरावट आई है।
पहले क्वार्टर के दौरान जेन टेक्नोलॉजी का EBITDA 40.20 प्रतिशत की गिरावट के बाद 38.70 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले यह 64.70 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, 30 जून तक इस कंपनी के पाक कुल 1239.02 करोड़ रुपये का काम था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है? (ZEN Technologies Share Performance)
बीएसई में आज सोमवार को जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर 1585.55 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1717 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, एक साल के बाद भी स्टॉक का दाम 4.74 प्रतिशत गिरा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 5.70 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में कम है। जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड का बीएसई में 52 वीक हाई 2023.40 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1224 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 15263 करोड़ रुपये का है।
दो साल में जेन टेक्नोलॉजी के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत और तीन साल में स्टॉक 168 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में शेयरों का दाम 1636 प्रतिशत बढ़ा है।
डिविडेंड दे रही है कंपनी
शेयर बाजार में अगले महीने जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
