अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म को साउथ सुपस्टार दग्गुबाती वेंकटेश की नई फिल्म से कड़ी टक्कर मिलेगी। ...और पढ़ें

दग्गुबाती वेंकटेश की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
दग्गुबाती वेंकटेश की अगली फिल्म आदर्श कुटुंबम
आदर्श कुटुंबम का लेटेस्ट टीजर हुआ रिलीज
दृश्यम 3 से होगा आदर्श कुटुंबम का क्लैश
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संक्रांति वास्तुनाम की अपार सफलता के बाद अब साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दग्गुबाती वेंकटेश (Daggubati Venkatesh) बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम आदर्श कुटुंबम- हाउस नंबर 47 (Adarsha Kutumbam- House No. 47) है।
इस फिल्म का पहला टीजर सामने आ गया है, साथ ही मेकर्स की तरफ से फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी किया गया है, जिससे कहीं न कहीं बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) की टेंशन बढ़ सकती है। आइए पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं-
आदर्श कुटुंबम का टीजर आउट
दग्गुबाती वेंकटेश की आदर्श कुटुंबम का डायरेक्सन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है, जो बतौर फिल्ममेकर सुपरस्टार महेश बाबू और श्रीलीला स्टारर गुंटूर कारूम की असफलता के 2 साल बाद वापसी कर रहे हैं। आदर्श कुटुंबम में वेंकटेश के अलावा केजीएफ फिल्म फेम अदाकारा श्रीनिधी शेट्टी भी अहम भूमिका में मौजूद हैं। उनकी झलक आपको फिल्म के टीजर में देखने को मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- शाह रुख खान की King नहीं, 2026 की इस मूवी के लिए बेताब हैं फैंस, IMDb ने जारी की लिस्ट
-1785145635765.jpg)
अभिनेता वेंकटेश ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर आदर्श कुटुंबम का टीजर शेयर किया है और फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर है। हालांकि, मेकर्स इसे आदर्श कुटुंबम का फर्स्ट लुक बता रहे हैं, जिसे देखकर ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि आदर्श कुटुंबम एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
— Venkatesh Daggubati (@VenkyMama) July 27, 2026
आदर्श कुटुंबम का टीजर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
दृश्यम 3 से होगा क्लैश
बात की जाए दग्गुबाती वेंकटेश की अपकमिंग फिल्म आदर्श कुटुंबम की रिलीज डेट के बारे में तो 2 अक्टूबर 2026 को इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 के साथ देखने को मिलेगा, क्योंकि दृश्यम 3 भी 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।