sports

वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह

July 27, 2026

वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 151 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े और कुछ रहस्यमयी सेलिब्रेशन किए, जिनका अब राज खुल चुका है.

Written By : मोहम्मद अलफैज |  Updated at : 27 Jul 2026 03:23 PM (IST)

Preferred Sources

Vaibhav Sooryavanshi told about mysterious celebration during IND vs ZIM T20 Series वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 

Vaibhav Sooryavanshi

Source : BCCI

Vaibhav Sooryavanshi Celebration Decode: वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया. सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में वैभव ने शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया. वैभव ने तीन मैचों में 2 अर्धशतक जड़े और दोनों के बाद उन्होंने एक खास सेलिब्रेशन किया, जिसके बारे में हर कोई जानना चाह रहा है. 

सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर वैभव के रहस्यमयी सेलिब्रेशन के पीछे क्या राज है? उन्होंने इस जश्न को लेकर खुलासा कर दिया है. वैभव ने बताया कि एक सेलिब्रेशन के पीछे रिंकू सिंह का भी हाथ था. 15 साल के वैभव ने 'A' बनाकर जश्न मनाया था. इसके अलावा दूसरे सेलिब्रेशन में वैभव ने डबल थम्स अप किया था.

मां के लिए किया सेलिब्रेशन 

वैभव ने सेलिब्रेशन को लेकर बीसीसीआई से बात करते हुए कहा, "मैंने अपना सेलिब्रेशन मां के लिए किया था. दूसरा सेलिब्रेशन रिंकू भइया से बात करने के बाद तय किया था."

आगे अपनी फिफ्टी को लेकर बात करते हुए वैभव ने कहा, "मैं अपने इस अर्धशतक को परिवार, मेरे कोच और उन सभी को समर्पित करूंगा जिन्होंने मुझे मेरे सफर के हर अच्छे और बुरे मोड़ पर सपोर्ट किया."

जिम्बाब्वे में जमकर चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला 

जिम्बाब्वे सीरीज में वैभव सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में बैटिंग करते हुए 50.33 की औसत और 196.10 के स्ट्राइक रेट से 151 रन स्कोर किए. पहले टी20 में वैभव ने 19 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के लगाकर 50 रन स्कोर किए. यह वैभव के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक रहा. इसके साथ वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने. 

दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकल सके, जहां उन्होंने 9 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 20 रन बनाए. इसके बाद तीसरे और आखिरी मैच में वैभव ने अपनी बैटिंग से सबको हैरान कर दिया. 15 साल के भारतीय ओपनर ने 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के लगाकर 81 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?

Published at : 27 Jul 2026 03:20 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola