Jul 27, 2026 03:14 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
स्कोडा आने वाले महीनों में कई नए मॉडल और अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है। इनमें फेसलिफ्टेड स्लाविया, नई Kylaq Sportline, सुपर्ब डीजल और Octavia RS का सेकेंड बैच शामिल हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

स्कोडा सुपर्ब
केवल
₹65,363/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
स्कोडा की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा और इंतजार कर लीजिए। कंपनी आने वाले महीनों में कई नए मॉडल और अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है। इनमें फेसलिफ्टेड स्लाविया, नई Kylaq Sportline, सुपर्ब डीजल और Octavia RS का सेकेंड बैच शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कंपनी इनमें कंपनी क्या कुछ ऑफर करने वाली है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 12.39 - 22.82 लाख
₹ 7.54 - 14.88 लाख
₹ 13.66 - 24.92 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Skoda Slavia Facelift
स्कोडा इस साल 17 अगस्त को अपडेटेड स्लाविया सेडान लॉन्च कर सकती है। फेसलिफ्ट मॉडल में नई फ्रंट ग्रिल, रीडिजाइन हेडलैंप, कनेक्टेड LED लाइट बार, नए अलॉय व्हील, अपडेटेड LED टेललैंप और बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसके अलावा इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई कॉस्मेटिक बदलाव भी किए जाएंगे। इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे। इसमें 1.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया जाएगा। वहीं, 1.5-लीटर TSI इंजन पहले की तरह केवल 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध रहेगा।
Skoda Kylaq Sportline
स्कोडा काइलैक को इंडियन बायर्स का जबर्दस्त प्यार मिल रहा है। अब कंपनी इसका नया Sportline वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही है। इस वेरिएंट में ब्लैक-आउट एक्सटीरियर एलिमेंट्स, स्पोर्टी स्टाइलिंग और ज्यादा आकर्षक लुक मिलेगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि स्पोर्टलाइन वेरिएंट में नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा या नहीं। हालांकि, इसमें वही 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Skoda Superb Diesel
स्कोडा ने भारत में डीजल इंजन की वापसी को कन्फर्म कर दिया है और सुपर्ब डीजल इसकी शुरुआत करने वाली पहली कारों में शामिल हो सकती है। इस प्रीमियम सेडान के डीजल वर्जन को भारत में टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। उम्मीद है कि इसे इस साल त्योहारी सीजन के आसपास लॉन्च किया जाएगा। यह कार CBU (Completely Built Unit) के रूप में लिमिटेड नंबर्स में भारत लाई जाएगी। इसमें 2.0-लीटर TDI टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जिसे DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। यह सेटअप शानदार परफॉर्मेंस के साथ लंबी दूरी की ड्राइविंग के लिए भी बेहतरीन साबित होगा।
Skoda Octavia RS
पहले बैच को मिले बंपर रिस्पॉन्स के बाद स्कोडा अब Octavia RS के दूसरे बैच को भारत लाने की तैयारी कर रहा है। यह परफॉर्मेंस सेडान कई प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 13-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 12-स्पीकर Canton ऑडियो सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 265 hp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

