Health-Wellness
पश्चिम बंगाल: 'धार्मिक आजादी पर TMC ने लगाए अंकुश', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी का निशाना; और क्या कहा?
October 27, 2026
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को पिछली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर धार्मिक आयोजनों को लेकर पाबंदियां लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के 'समर्पण वाले रवैये' के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित हुई थी। कोलकाता के मिलन मेला प्रांगण में आयोजित 'विजया सम्मिलनी' कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। अधिकारी ने दावा किया कि पहले कई इलाकों में मूर्ति विसर्जन जुलूस निकालने और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाए गए थे, जबकि इस साल दुर्गा पूजा के दौरान ऐसी पाबंदियां नहीं रहीं।
ब्रिक्स संसदीय मंच: स्पीकर बिरला UAE, चीन, ईरानी नेताओं से मिले; सीमा विवाद, व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा
October 27, 2026
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को 13वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), चीन और ईरान के संसदीय नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में संसदीय सहयोग, द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय शांति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
बंगाल: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस की छीनी पिस्तौल, भागने के दौरान मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी ढेर
October 27, 2026
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में, 17 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोपी 23 वर्षीय युवक की पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को दी।
दनादन बिक रही हैं CNG गाड़ियां, Maruti-Tata का जलवा, देखें टॉप-10 लिस्ट
October 27, 2026
भारतीय बाजार में सीएनजी कारों की मांग बढ़ने लगी है. मार्केट में इनकी हिस्सेदारी की बात करें, तो सितंबर महीने में 23.11 परसेंट गाड़ियां सीएनजी में बिकी हैं. पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में पेट्रोल के बाद ये दूसरा सबसे ज्यादा पॉपुलर फ्यूल ऑप्शन है. रिपोर्ट्स की मानें, तो सितंबर महीने में कुल 1,05,410 यूनिट्स डिस्पैच हुई हैं.
IND vs NZ Live Score: श्रेयस अय्यर ने लगातार तीसरी बार जीता टॉस, भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला
October 27, 2026
12:09 PM, 27-Oct-2026 IND vs NZ Live Score: ग्लेन फिलिप्स का बड़ा मुकाम ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के लिए 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस खास उपलब्धि के मौके पर डेरिल मिचेल ने उन्हें विशेष कैप देकर सम्मानित किया।
दीपोत्सव से जगमगाएगी रामनगरी, हर दीप बनेगा आस्था की जीत का प्रतीक, CM योगी ने बताया क्यों खास है इस बार का उत्सव | IBC24
October 27, 2026
लखनऊ: Ayodhya Deepotsav 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के पश्चात प्रारम्भ हुए दीपोत्सव को लेकर अपने भाव व उत्साह प्रदेशवासियों से साझा किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम अपने 10वें भव्य-दिव्य दीपोत्सव के स्वागत में पुलकित है।
Mary Kom Interview Exclusive: अरिश्फा को बताया 'फुटेज भूखी'... बिग बॉस 20 से एविक्ट होते ही मैरी कॉम ने खोली सबकी पोल!
October 27, 2026
Mary Kom Interview Exclusive: कलर्स टीवी के बहुचर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में भारत की स्टार बॉक्सर मैरी कॉम का सफर खत्म हो गया. घर से एविक्ट होने के बाद मैरी कॉम ने टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की एक्सक्लूसिव बातचीत में बिग बॉस के घर के अंदर बीते दिनों, कंटेस्टेंट्स के असली चेहरों और खुद पर उठे सवालों पर बेबाकी से जवाब दिए हैं.
26 सेकंड में पति को छोड़ भागी...20 दिन बाद लौटी: बोली- ZOO से भागी नहीं, लिफ्ट ली थी; रास्ता भटकी तो झोंपड़ी में रही - Gwalior News
October 27, 2026
ग्वालियर35 मिनट पहले कॉपी लिंकपति के पार्किंग में जाते ही चिड़ियाघर के बाहर से गायब हुई सुहाना।
10,000mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन लॉन्च, इतनी है कीमत
October 27, 2026
Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो वाई सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है. इसका नाम Vivo Y600 है और इसको चीन में लॉन्च किया है. इस महीने की शुरुआत में भारत में Vivo S2 FE लॉन्च हो चुका है. Vivo Y600 पर लौटते हैं, जिसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है.
Anuradha Paudwal Birthday: 15 साल की उम्र में शादी, पति और बेटे को खोने का दर्द; भजनों से घर-घर में बनाई पहचान
October 27, 2026
भारतीय संगीत जगत में अनुराधा पौडवाल का नाम उन गायिकाओं में शामिल है, जिन्होंने फिल्मी गीतों के साथ-साथ भक्ति संगीत में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी सुरीली आवाज ने 80 और 90 के दशक में कई लोकप्रिय गानों को यादगार बनाया। बाद में उन्होंने भजनों और आरतियों के जरिए भी करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई।