auto

Volvo EX60 भारत में 2027 में होगी लॉन्च, Tesla को देगी कड़ी टक्कर - volvo ex60 india launch 2027 price specs tesla rival

September 2, 2026

Volvo EX60 Launch Time: वोल्वो साल 2027 में भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV EX60 लॉन्च करेगी जिसकी कीमत 75 लाख रुपए तक हो सकती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Volvo साल 2027 में भारत में X60 SUV को लॉन्च करके अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज को आगे बढ़ाएगी। इस साल की शुरुआत में पेश की गई Volvo की सबसे नई EV होगी और भारत के लिए उनका चौथा इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। EX60 का एक्सटीरियर डिजाइन इसके पेट्रोल/डीजल वर्जन जैसा है ही लेकिन इसमें कुछ EV-स्पेशल एलिमेंट्स दिए गए हैं जैसे क्लोज्ड ग्रिल वाला फेस, व्हील्स का नया डिजाइन और Volvo के वर्टिकल टेल का नया लुक।

इसकी लंबाई 4.80 मीटर और व्हीलबेस 2.97 मीटर और इसमें टू-रो वाली सीटें मिलती हैं। हालांकि, इसमें पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड स्क्रीन नहीं मिलती है बल्कि इसमें हेडलैंप स्क्रीन दी गई है।

ड्राइवट्रेन विकल्प

ग्लोबल लेवल पर EX60 को रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों वर्जन में खरीदा जा सकता है लेकिन Volvo की टॉप-एंड मॉडल पेश करने की हालिया रणनीति को देखते हुए उम्मीद है कि भारत में इसका P12 AWD वर्जन लाया जाएगा जिसमें सभी बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे।

यह कार 510hp की पावर देने वाले डुअल-मोटर पैकेज के साथ आती है जिसकी कंपनी द्वारा दावा की गई रेंज 661 किमी है और यह 0 से 100kmph की स्पीड सिर्फ 4.6 सेकंड में पकड़ लेती है।

कितनी है कीमत?

EX60 भारत में स्वीडिश कार निर्माता की इलेक्ट्रिक कारों की रेंज में बीच का हिस्सा बनेगी। इसकी कीमत 75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक होने की उम्मीद है और यह भारत में Tesla Model Y L AWD को टक्कर देगी।

Volvo EX60 Specifications

विवरण श्रेणी (Category) Volvo EX60 स्पेसिफिकेशन / जानकारी
लॉन्च समय (Launch Time) साल 2027 (भारत में चौथा EV मॉडल)
अनुमानित कीमत (Expected Price) ₹75 लाख (एक्स-शोरूम)
मुख्य प्रतिद्वंद्वी (Rival) Tesla Model Y L AWD
इंजन / ड्राइवट्रेन (Drivetrain) P12 AWD (डुअल-मोटर, ऑल-व्हील ड्राइव पैकेज)
पावर (Max Power) 510 hp
ड्राइविंग रेंज (Claimed Range) 661 किमी
त्वरण (0-100 kmph Acceleration) 4.6 सेकंड
डायमेंशन (Dimensions) लंबाई: 4.80 मीटर | व्हीलबेस: 2.97 मीटर
सीटिंग कैपेसिटी (Seating) 2-रो (5-सीटर)
डिजाइन हाइलाइट्स (Design Highlights) क्लोज्ड ग्रिल, नए व्हील डिजाइन, वर्टिकल टेल-लाइट्स, हेडलैंप स्क्रीन

यह भी पढ़ें- Maruti Victoris vs Hyundai Creta: माइलेज, फीचर्स-सेफ्टी के मामले में कौन ही SUV है बेस्ट और सस्ती