entertainment

Vishwanath and Sons BO Collection Day 1: सूर्या की 'विश्वनाथ एंड संस' का चला जादू, ओपनिंग पर छप्पड़फाड़ कमाई

August 15, 2026

Time Published: Saturday, August 15, 2026, 14:35 [IST]

Vishwanath and Sons Box Office Collection Day 1: तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' गत 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। वहीं पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी मूवी को फायदा मिल रहा है। ऐसे में फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है। फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले ही दिन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ भी दिया है।

'विश्वनाथ एंड संस' का ओपनिंग डे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' ने भारत में पहले दिन 15.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जबकि ग्रॉस कुल कलेक्शन 17.51 ​​करोड़ रुपये है। विदेशों में फिल्म ने 10 करोड़ रुपये की कमाई की है जिससे इसका कुल ग्लोबल कलेक्शन 27.51 करोड़ रुपये हो गया है।

Vishwanath and Sons Box Office

तमिल और तेलुगू भाषा में हुई कितनी कमाई?

आपको बता दें कि फिल्म को 5019 शोज मिले हैं। फिल्म को 38.9 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली है। वहीं सुपरस्टार सूर्या की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर तमिल में 8 करोड़ और तेलुगू में 6 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म ने 5 मूवीज को बुरी तरह पछाड़ दिया है।

1. 'गट्टा कुश्ती 2' मूवी ने पहले दिन 2.70 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म को 2109 शोज मिले थे। वहीं फिल्म को 26 फीसदी की ऑक्यूपेंसी मिली थी।

2. फिल्म 'डीसी' ने पहले दिन 4.40 करोड़ रुपए कमाए थे। तमिल वर्जन में फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म को 3504 शोज मिले थे। फिल्म को 24.8% की ऑक्यूपेंसी मिली थी।

3. फिल्म 'ब्लास्ट' ने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म को 1728 शोज मिले थे। फिल्म को 21.5 फीसदी ऑक्यूपेंसी मिली थी। फिल्म के तमिल वर्जन ने एक करोड़ रुपए ही कमाए थे।

4. फिल्म 'कॉन सिटी' ने तो पहले दिन सिर्फ 75 लाख रुपए की ही कमाई की थी। फिल्म को 972 शोज मिले थे और 20 फीसदी ऑक्यूपेंसी मिली थी।

5. फिल्म 'परिमाला एंड को' ने पहले दिन 1.60 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म को 1238 शोज मिले थे। फिल्म को 25 फीसदी की ऑक्यूपेंसी मिली थी।

फिल्म की स्टारकास्ट

आपको बता दें कि फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' के डायरेक्टर वेंकी अतलुरी हैं। फिल्म में सूर्या के अलावा ममिता बैजू, रवीना टंडन, राधिका सरथकुमार, योगी बाबू जैसे स्टार्स हैं। सूर्या की फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक्टर भी जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं।

क्या है फिल्म विश्वनाथ एंड संस की कहानी?

फिल्म में सूर्या ने बड़े बिजनेसमैन संजय विश्वनाथ का रोल निभाया है। वह एक 40 साल के अमीर शख्स हैं, जिन्हें बिजनेस करने के साथ साथ पिस्टल शूटिंग भी पसंद है। वह इंटरनेशनल ओलंपिक पिस्टल/क्लासिकल शूटिंग के विनर रह चुके हैं। फिल्म में दिखाया गया कि उनके बेटे अभय को एक सीरियस बीमारी हो जाती है। उसे बोन मैरो की जरूरत होती है। इसके बाद फिल्म मे कई बड़े ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं।