Sara Ali Khan Paparazzi Fight Video: सारा अली खान हाल ही में पैपराजी के सामने स्पॉट हुई थी. इस दौरान पैपराजी के बीच उनकी फोटो लेने के लिए धक्का-मुक्की हो गई है. बात यहीं नहीं रुकी, पैपराजी ने कथित तौर पर एक-दूसरे को अपशब्द भी कहे. आइए जानते हैं कि सारा ने इस बीच कैसे रिएक्ट किया.
Sara Ali Khan Paparazzi Fight Video: सारा अली खान हाल ही में पैपराजी के सामने स्पॉट हुई थी. इस दौरान पैपराजी के बीच उनकी फोटो लेने के लिए धक्का-मुक्की हो गई है. बात यहीं नहीं रुकी, पैपराजी ने कथित तौर पर एक-दूसरे को अपशब्द भी कहे. आइए जानते हैं कि सारा ने इस बीच कैसे रिएक्ट किया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/22/sara-ali-khan-2026-08-22-15-50-09.png)
Sara Ali Khan Paparazzi Fight Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) हाल ही में पैपराजी के सामने स्पॉट हुई थीं. इस दौरान पैपराजी के बीच उनकी फोटो लेने के लिए बहस हो जाती है. बताया जा रहा है कि देखते ही देखते पैपराजी आपस में धक्का-मुक्की करने लगे और अपशब्द तक कहने लगे. इस सिचुएशन में सारा काफी नर्वस दिखाई दीं. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पैपराजी के व्यवहार को लेकर सवाल कर रहे हैं कि सेलेब्स की फोटो लेने के लिए इस तरह बहस और धक्का मुक्की करना कहां तक सही है. आइए जानते हैं कि सारा अली ने इस दौरान कैसे रिएक्ट किया.
सारा अली खान की फोटो लेने के लिए पैपराजी में हुई धक्का-मुक्की
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान जब पैपराजी के सामने स्पॉट हुईं तो उस वक्त सबकुछ नॉर्मल नजर आ रहा था. एक्ट्रेस कई सारे पैप्स को कैमरों के सामने पोज दे रही थीं और फोटोग्राफर्स भी उनकी तस्वीरें लेने में लगे थे. लेकिन मामला अचानक बहस और धक्का मुक्की में बदल जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पैपराजी फोटोग्राफर्स के बीच कैमरों की स्पैस को लेकर बहस शुरू हो जाती है और देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे को के साथ धक्का-मुक्की करने लगते हैं. बात यही नहीं रुकी कथित तौर पर दोनों एक दूसरे को अपशब्द कहने लगे.
एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट
सारा अली खान अचानक हुई इस धक्का-मुक्की को लेकर कुछ देर के लिए हैरान नजर आईं. हालांकि, वह इस सिचुएशन में नर्वस तो थी लेकिन उन्होंने इस सिचुएशन को मुस्कुराते हुए संभाला. उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बोला, बस मुस्कराते हुए उस सिचुएशन से बाहर निकल गईं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोग अलग-अलग तरह का रिएक्शन दे रहे हैं कि कुछ लोगों ने पैपराजी के बिहेवियर पर सवाल उठाए हैं.
ये भी पढ़ें: 'मैं रो रही हूं...', मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गर्लफ्रेंड के साथ हॉट फोटो, फैंस बोले- 'क्या मजबूरी थी...'
सारा पहले भी पैपराजी से कर चुकी हैं अपील
यह पहली बार नहीं है जब सारा अली खान और पैपराजी से जुड़ा कोई मामला चर्चा में आया हो. कुछ टाइम पहले सारा एक मंदिर के बाहर जरूरतमंद लोगों को खाना डोनेट करती दिखाई दी थीं. इस दौरान पैपराजी उनकी फोटो और वीडियो बनाने लगे थे. सारा ने उस समय पैपराजी से उनकी फोटो और वीडियो न बनाने की अपील की थी. उनका कहना था कि वह जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं और उनकी फोटो और वीडियो न बनाई जाए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इसके अलावा साल 2021 में भी पैपराजी और सिक्योरिटी को लेकर विवाद हो गया था. जब सिक्योरिटी गार्ड ने एक फोटोग्राफर को धक्का दे दिया था और वह जमीन पर गिर गया था. यह वाला वीडियो भी काफी चर्चा में रहा.
सारा अली खान वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में नजर आई थीं. अब सारा जल्द ही वह 'उड़ता तीर' में नजर आएंगी. जिसमें उनके साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर आयुष्मान खुराना नजर आएंगे. इस फिल्म का डायरेक्शन आकाश ए. कौशिक कर रहे हैं, जबकि धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म 6 अक्टूबर को इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: Toxic Advance Booking: रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग विंडो खुलते ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिके 5 लाख+ टिकट
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें