entertainment

Kareena Kapoor की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर ननद सबा पटौदी ने दिया रिएक्शन, बोलीं- 'मैं तो सोहा का बच्चा...' - saba pataudi reacts on kareena kapoors pregnancy rumoured in a viral video

August 22, 2026

Kareena Kapoor का एक वीडियो वायरल होने के बाद उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें फैलने लगीं, अब उनकी ननद सबा पटौदी ने इस पर रिएक्शन दिया है।

करीना के प्रेग्नेंट होने की अफवाह पर बोलीं सबा

करीना के प्रेग्नेंट होने की अफवाह पर बोलीं सबा

HighLights

  1. करीना के प्रेग्नेंट होने की अफवाह पर बोलीं सबा

  2. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

  3. सबा ने दिया वायरल वीडियो पर रिएक्शन 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में सोशल मीडिया पर करीना कपूर का जिम के बाहर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिससे यह अफवाह फैल गई कि बॉलीवुड दीवा अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। अब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की ननद और सैफ अली खान की बहन सबा ने इन दावों पर प्रतिक्रिया दी है।

करीना की वायरल तस्वीर शेयर करते हुए सबा ने सोशल मीडिया पर करीना की वही तस्वीर शेयर करते हुए एक नोट लिखा।

यह भी पढ़ें- 'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग...', पति Saif Ali Khan के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं Kareena Kapoor

सबा ने दिया करीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्शन

सबा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए नोट लिखा, 'एक बुरा एंगल... या बालों का बुरा दिन! हर कोई इतनी बड़ी बात कैसे मान सकता है!! वह एयरपोर्ट से बहुत शानदार, क्लासी और स्लिम लग रही थीं और आज, जिम से बाहर निकलीं - बस इतना ही! मैं अपनी बहन को दूसरा बच्चा करने के लिए मना रही हूं... काश यह सच होता! ऐसा कहने पर वह मेरी जान ले लेंगी! जियो और जीने दो, दोस्तों। कुछ चीजें निजी ही रहनी चाहिए। कोई अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ'।

saba

करीना कपूर खान की वायरल फोटो के बारे में

करीना और उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हाल ही में अपने बच्चों के साथ बीच हॉलिडे का मजा लेने के बाद मुंबई लौटे हैं। लौटने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर करीना का वर्कआउट सेशन के बाद निकलते हुए एक छोटा सा वीडियो वायरल होने लगा।

सोशल मीडिया पर फैली करीना की प्रेग्नेंसी की अफवाह

उन्हें अपनी टीम के सदस्यों के साथ एथलीजर कपड़ों में कार की ओर जाते हुए देखा गया। एक समय पर, टीम के एक सदस्य ने उन्हें फोटोग्राफरों से बचाने के लिए छाते का इस्तेमाल किया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि करीना का बेबी बंप दिख रहा है। इससे तुरंत यह अटकलें लगने लगीं कि वह और सैफ अपने तीसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

अफवाहें फैलने के कुछ ही समय बाद, करीना कपूर के करीबी एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। यह सच नहीं है।

करीना और सैफ के बारे में

करीना कपूर और सैफ अली खान के दो बेटे हैं - तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान। सैफ के अपनी पहली पत्नी और एक्ट्रेस अमृता सिंह से भी दो बड़े बच्चे हैं - सारा अली खान और इब्राहिम अली खान।