education

RPSC भर्ती परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव की तैयारी, 31 अगस्त को आएगी कमेटी की रिपोर्ट

August 22, 2026

RPSC भर्ती परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव की तैयारी, 31 अगस्त को आएगी कमेटी की रिपोर्ट

RPSC भर्ती परीक्षाओं पर बड़ा फैसलाImage Credit source: RPSC Official Website

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की कुछ भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के न्यूनतम अंक तक नहीं पहुंच पाने को लेकर आयोग ने गंभीरता दिखाई है. आयोग अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह ने अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की समीक्षा के लिए एक विशेष आंतरिक कमेटी बनाई है. यह कमेटी प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर का अध्ययन करेगी और अपनी रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा पैटर्न में बदलाव की सिफारिश कर सकती है. कमेटी अपनी अंतरिम रिपोर्ट 27 अगस्त और अंतिम रिपोर्ट 31 अगस्त को आयोग अध्यक्ष को सौंपेगी. इसके बाद परीक्षा व्यवस्था में संभावित बदलाव पर फैसला लिया जा सकता है.

तीन स्तरों पर होगी प्रश्नपत्रों की समीक्षा

कमेटी RPSC की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों का विस्तृत विश्लेषण करेगी. सूत्रों के मुताबिक, प्रश्नपत्रों को सरल, मध्यम और कठिन तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि परीक्षा का कठिनाई स्तर अभ्यर्थियों की क्षमता और निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं.

वर्तमान में RPSC की कई परीक्षाओं में करीब 30 प्रतिशत सरल, 30 प्रतिशत मध्यम और 40 प्रतिशत कठिन प्रश्न रखे जाते हैं. अगर कमेटी कठिन प्रश्नों का प्रतिशत कम करने की सिफारिश करती है तो भविष्य में सरल या मध्यम स्तर के प्रश्नों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

कई परीक्षाओं में खाली रह गए पद

कुछ भर्ती परीक्षाओं के नतीजों में न्यूनतम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही है. स्कूल लेक्चरर और कोच भर्ती में पॉलिटिकल साइंस के 225 पदों के लिए सिर्फ 6 अभ्यर्थी सफल हुए. होम साइंस के 16 पदों पर 2 और चित्रकला के 35 पदों पर 8 अभ्यर्थी ही पास हो सके.

इसी तरह सहायक आचार्य संस्कृत शिक्षा विभाग परीक्षा 2024 में धर्मशास्त्र, ज्योतिष फलित और यजुर्वेद विषय में एक भी अभ्यर्थी न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर सका. इंटरव्यू तक पहुंचने के लिए लिखित परीक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत अंक जरूरी थे.

सीनियर टीचर माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा-2024 में विज्ञान के 350 पदों के मुकाबले केवल 296 अभ्यर्थी पात्रता जांच के लिए चयनित हुए. कम अंक इसके प्रमुख कारणों में रहे.

डिप्टी जेलर भर्ती पर भी नजर

आयोग ने पुरानी परीक्षाओं की समीक्षा के साथ लंबित और आगामी भर्तियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं. डिप्टी जेलर भर्ती 2024 को प्राथमिकता दी गई है और इसका रिजल्ट और इंटरव्यू सितंबर में होने की संभावना है. इसके अलावा सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के इंटरव्यू की तैयारी शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button