world-news

मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा में चले ईंट पत्थर, इलाके में मची अफरातफरी, देखें VIDEO

August 2, 2026

जालंधर(उत्तम हिन्दू न्यूज)- जालंधर के ऐतिहासिक देवी तालाब मंदिर में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, फतेह गैंग और भाना गैंग से जुड़े कुछ लोगों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और फिर पथराव में बदल गई। घटना के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्रा में शामिल लोग मौजूद थे। पथराव में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची थाना-8 पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

देवी तालाब मंदिर से निकली थी शुक्राना यात्रा
आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर नॉर्थ हलके का इंचार्ज नियुक्त किए जाने के बाद मेयर विनीत धीर ने रविवार को शुक्राना यात्रा का आयोजन किया। यात्रा की शुरुआत देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के साथ हुई और यह प्रीत नगर, सोढ़ल रोड होते हुए श्री सोढ़ल मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जिला प्रधान अमृतपाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

नई जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प
शुक्राना यात्रा के दौरान मेयर विनीत धीर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ नॉर्थ हलके के लोगों की सेवा करेंगे तथा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

You Might Be Interested In

  • शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का शानदार आगाज़; शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह जैसे स्टार क्रिकेटर भी लेंगे हिस्सा
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर चप्पल से हमला, सांसद ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप
  • 150 दिन से गायब हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, मोसाद-CIA कर रही तलाश
  • अमेरिका को पछाड़ भारत ने सोलर एनर्जी में दुनिया को दिखाया दम, बिजली की कीमत सुन रह जाएंगे हैरान
  • सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें नियम
  • श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह अचानक हुए बाहर