world-news

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने किया संन्यास का ऐलान, इमोशनल VIDEO जारी कर तोड़ा फैंस का दिल!

July 30, 2026

Ajinkya Rahane Retirement News: पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने इंटरनेशनल करियर को लेकर बड़ा फैसला किया है. तीन साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रहाणे ने वापसी की बहुत कोशिश की लेकिन अब उन्होंने हार मान ली है. अजिंक्य रहाणे ने आधिकारिक रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने भावुक वीडियो पोस्ट करके फैंस को जानकारी दी. उनकी कप्तानी में भारत ने ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया था.

अजिंक्य रहाणे ने किया संन्यास का ऐलान

अजिंक्य रहाणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करके संन्यास का ऐलान किया. इस खबर ने कई फैंस का दिल तोड़ दिया है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का सही समय है. जीवन का सत्य यही है कि जो चीज शुरू होती है, वह खत्म जरूर होती है. जब समय आता है, तो आपको उसका सम्मान करना चाहिए.’

---विज्ञापन---

रहाणे ने आगे कहा, ‘मैंने क्रिकेट को अपना सबकुछ दिया. मेरा सपना हमेशा से भारतीय टीम की कैप पहनना था. सभी क्रिकेट फैंस को धन्यवाद, जिन्होंने उतार-चढ़ाव में मेरा साथ दिया. मैं कई चीजों में हारा हूं लेकिन एक जगह है, जहां मुझे कोई नहीं हरा पाया. वो जगह है आपका दिल. आप सभी का धन्यवाद. कैप नंबर 278, अलविदा.’

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: अचानक टीम इंडिया में जगह मिलने पर सारांश जैन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिर्फ IPL ही नहीं…

---विज्ञापन---

भारत के लिए तीन साल पहले खेला था आखिरी मैच

अजिंक्य रहाणे ने 2011 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. उनका टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी मैच 2023 में आया. वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में रहाणे आखिरी बार भारत के लिए खेलते हुए दिखाई दिए. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया और उनका कमबैक नहीं हुआ. रहाणे ने बीच-बीच में वापसी की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे. अब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.

कैसा था अजिंक्य रहाणे का टेस्ट में रिकॉर्ड?

अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए वनडे और T20I क्रिकेट खेला, लेकिन टेस्ट में वह अपनी अलग छाप छोड़ने में सफल रहे. वह कुछ मैचों में भारत की कप्तानी करते हुए भी नजर आए. रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले और 38.46 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 5077 रन बनाए. अपने टेस्ट करियर में रहाणे ने 12 शतक और 26 अर्धशतक जड़े. रहाणे की कप्तानी में भारत ने 2020-21 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी. टेस्ट क्रिकेट में कोई भी फैन उनका योगदान नहीं भूल पाएगा.

---विज्ञापन---

– 5077 Test Runs.
– 8414 International Runs.
– 12 Test Hundreds.
– 26 Test Fifties.
– Won BGT as Captain in Australia.
– Test Hundred in AUS, NZ & ENG.
– 40 Test Average in Away.

Ajinkya Rahane is one of the Finest Batters for India – THANK YOU, AJINKYA RAHANE. ❤️🙇 pic.twitter.com/kTfwJ6Ob4K

— Tanuj (@ImTanujSingh) July 30, 2026

ये भी पढ़ें:- आखिर किस गेंदबाज से डरते हैं वैभव सूर्यवंशी? 15 साल के स्टार खिलाड़ी के जवाब ने चौंकाया! VIDEO वायरल