sports

Ajinkya Rahane Retire: अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट से लिया संन्यास, 1072 दिन से थे टीम इंडिया से दूर, इमोशनल पोस्ट किया शेयर

July 30, 2026

Ajinkya Rahane Retire: अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट से लिया संन्यास, 1072 दिन से थे टीम इंडिया से दूर, इमोशनल पोस्ट किया शेयर

रहाणे का संन्यास (Photo: PTI)

Ajinkya Rahane Retire from Cricket: अजिक्य रहाणे ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. रहाणे ने 2011 में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अपने संन्यास का ऐलान उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट के साथ किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ये जेन्टलमैन गेम को अलविदा कहने का उनके लिए सही समय है. रहाणे के क्रिकेट से संन्यास लेने का मतलब है कि वो अब IPL या किसी घरेलू मैच में भी खेलते नजर नहीं आएंगे.

रहाणे ने संन्यास का ऐलान करते हुए क्या कहा?

रहाणे ने शेयर कि अपने वीडियो में कहा कि अगर कोई चीज शुरू होती है तो उसका अंत भी होता है. यही जिंदगी का सच है. हमें बस उसका सम्मान करते हुए आगे बढ़ना चाहिए. उनके मुताबिक उन्होंने हमेशा अपनी टाइमिंग पर यकीन किया है, उसकी अहमियत को समझा है. उन्हें लगता है कि उनके क्रिकेट से संन्यास का भी यही सही समय है.

1072 दिन से टीम इंडिया से बाहर थे रहाणे

रहाणे ने भारत के लिए 12 साल क्रिकेट खेला. इस दौरान उन्होंने 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 T2O मुकाबलों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला था. टीम इंडिया से उन्हें बाहर हुए 1072 दिन बीत चुके थे. रहाणे के टोटल क्रिकेट करियर की बात करें तो वो 19 साल का रहा, जिसमें उन्होंने 205 फर्स्ट क्लास मैच, 192 लिस्ट ए मुकाबले और 308 T20 खेले.

भारत के लिए और IPL में रहाणे का प्रदर्शन

अजिंक्य रहाणे ने अपने इंटरनेशनल करियर में 15 शतकों के साथ 8000 से ज्यादा रन बनाए. उन्होंने टेस्ट में 5077 रन 12 शतकों की मदद से जड़े. वहीं वनडे में उन्होंने 3 शतक के साथ 2962 रन बनाए. T20 इंटरनेशनल में रहाणे ने 375 रन जड़े हैं. रहाणे के IPL करियर की बात करें तो वहां उन्होंने 212 मैचों में 5367 रन बनाए, जिसमें 2 शतक शामिल रहे.

रहाणे की कप्तानी में भारत ने जीती BGT

अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की कप्तानी भी की है. बतौर कप्तान उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2020-21 में हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को जीतना रहा. ऑस्ट्रेलिया में खेली उस टेस्ट सीरीज में भारत की शुरुआत खराब रही थी. एडिलेड में खेले पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 36 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी. भारत ने ना सिर्फ एडिलेड टेस्ट गंवाया था बल्कि उस टेस्ट के बाद कप्तान विराट कोहली को भी खो दिया था. विराट के इंजरी के चलते बाहर होने के बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली और 2-1 से सीरीज जीतने में मदद की.

साकेत शर्मा

साकेत शर्मा

'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.

Read More

google button