अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स को कहा अलविदा, जानिए कैसा रहा उनका करियर
Ajinkya Rahane retirement : इंडिया के दांए हाथ के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है.
Ajinkya Rahane retirement : इंडिया के दांए हाथ के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/30/ajinkya-rahane-2026-07-30-10-33-25.jpg)
Ajinkya Rahane Photograph: (ANI)
Ajinkya Rahane Retirement : भारत के अनुभवी और स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. टीम इंडिया के 38 वर्षीय दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने देश के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट खेला है. वो भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले लेकिन सबसे सफल वो टेस्ट क्रिकेट में रहे हैं. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में रेड बॉल के साथ कई यादगार और शानदार पारियां खेली हैं. अब उन्होंने अपने बल्ले को उठाकर रख दिया है.
अजिंक्य रहाणे ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
अजिंक्य रहाणे आज सुबह यानी 30 जुलाई (गुरुवार) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर संन्यास का ऐलान किया है. उनके संन्यास की खबर ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कैप 278 अब विदा ले रहा है. इतने सालों से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद. हमेशा आभारी रहूंगा'.
🚨 AJINKYA RAHANE HAS ANNOUNCED HIS RETIREMENT FROM ALL FORMATS 🚨
- Thank You, Ajinkya for everything! ❤️🙇 pic.twitter.com/nWAOgKnYAF
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 30, 2026
साल 2011 में किया था रहाणे ने डेब्यू
अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था. मुंबई के इस क्रिकेटर ने साल 2011 में ही भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. इसके बाद उन्हें 2013 में अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला. उन्होंने 2016 में अंतिम टी20, 2018 में अंतिम वनडे और 2023 में अंतिम टेस्ट मैच अपना खेला था.
अजिंक्य रहाणे महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के हैं. उनका जन्म अहमदनगर जिला के चंदनपुरी गांव में हुआ था, जो संगमनेर तालुका में आता है. उनका जन्म 6 जून 1988 में हुथा था. उन्हें अपनी मेहनत के दम पर मुंबई की घरेलू टीम में जगह बनाई. वो टीम इंडिया के अलावा आईपीएल में भी कई अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके हैं.
अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय करियर
रहाणे ने टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट की 144 पारियों में 38.46 की औसत और 49.50 के स्ट्राइक रेट से 5077 रन बनाए. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक और 26 अर्धशतक दर्ज हैं. उन्होंने वनडे में 87 पारियों में 3 शतक और 24 अर्धशतकों के साथ 35.3 की औसत और 78.6 की स्ट्राइक रेट के साथ 2962 रन बनाए हैं. रहाणे ने 20 टी20 पारियों में 6 में 375 रन बनाए हैं.
STORY | Ajinkya Rahane announces retirement from international cricket
Senior India batter Ajinkya Rahane on Thursday announced his retirement from international cricket with immediate effect, saying that the time is right for him to "move on".
The 38-year-old played an overall… pic.twitter.com/OZckyYOQI9
— Press Trust of India (@PTI_News) July 30, 2026
अजिंक्य रहाणे का आईपीएल करियर
अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में धमाल मचाया है. मुंबई इंडियंस के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर का शुरुआत की थी. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी भी की है. वो राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के साथ भी खेले हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए भी जलवा बिखेरा है. इस समय वो केकेआर के कप्तान है. उन्होंने 212 आईपीएल मैच की 197 पारियों में 2 शतक और 35 अर्धशतकों के साथ 5367 रन बनाए हैं. उनका आईपीएल में औसत 30.1 और स्ट्राइक रेट 125.6 रहा है. उनके बल्ले से 539 चौके और 141 छक्के भी निकले हैं.
ये भी पढ़ें : इन 3 खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर लगभग हुआ खत्म? क्या अब कभी नहीं मिलेगा टीम इंडिया के स्क्वाड में मौका
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें