world-news

मोहन भागवत US यात्रा : USCIRF ने कहा, मुलाकात न करें अफसर, RSS पर प्रतिबंध लगायें

August 20, 2026

National News :  संघ प्रमुख मोहन भागवत का प्रस्तावित अमेरिका दौरा US कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF)संस्था को नागवार गुजरा है. धार्मिक स्वतंत्रता पर काम करने वाली संस्था USCIRF के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) पर बैन करने की मांग की है. उन्होंने अमेरिकी सरकार को सलाह दी कि वह आरएसएस के नेताओं से मुलाकात न करें. मोहन भागवत के साथ उच्च स्तरीय बैठकें न करें.

बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन्स कार्यक्रम में भाग लेंगे. यह देखते हुए USCIRF ने  प्रतिबंध लगाने वाला बयान जारी किया है. USCIRF वह संस्था है,  जो भारत की आलोचना करती रही है. वह पहले भी आरएसएस और RAW जैसी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुकी है.   


नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


USCIRF के अध्यक्ष आसिफ महमूद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संघ के सदस्य हैं. आरएसएस  को ऐसी अंब्रेला संस्था करार दिया, जिससे जुडे संगठन मु्स्लिम और ईसाई आदि धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले के दोषी हैं.

आसिफ महमूद के यह  बयान  मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा से कुछ दिन पहले आया  हैं. संघ प्रमुख 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD) के बैनर तले आयोजित यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन में शामिल होने वाले हैं.

USCIRF कमिश्नर जीन मिल्स ने कहा,अमेरिकी सरकार धार्मिक स्वतंत्रता उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार आरएसएस सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करे. आरोप लगाया कि वे धार्मिक विश्वास की स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार हैं. कहा कि आरएसएस नेताओं के साथ उच्चस्तरीय बैठकें नहीं की जानी चाहिए. उनके साथ राजनयिक शिष्टाचार नहीं निभाया जाना चाहिए.

हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स ने आरएसएस पर बरसते हुए कहा, मोहन  भागवत के अमेरिकी दौरे को मुसलमानों- ईसाइयो के खिलाफ आएसएस नेटवर्क की हिंसा से अलग नहीं किया सकता. एक्स पर पोस्ट कर कहा, एकता के जश्न से धार्मिक वर्चस्व की राजनीति नहीं छिप सकती.

अहम बात यह है कि इस साल मार्च में जारी की गयी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में USCIRF ने भारत की आलोचना करते हुए  आरएसएस सहितरिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) पर  प्रतिबंध लगाने की मांग की थी. भारत ने USCIRF की रिपोर्ट खारिज  कर दी थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें