Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों के बुधवार कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है. चलिए जानते हैं, किसने कितना कलेक्शन किया.
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों के बुधवार कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है. चलिए जानते हैं, किसने कितना कलेक्शन किया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/20/batwara-1947-awarapan-2-1-2026-08-20-09-18-26.jpg)
Batwara 1947-Awarapan 2 Photograph: (Screengrab)
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों के बुधवार कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है. वहीं, एक बार फिर सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों पर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' (Awarapan 2) सबसे ज्यादा कमाई की है. हालांकि हालांकि रिलीज के छठे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी मंदी देखने को मिली है. वहीं, बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को कमाई के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा है. चलिए जानते हैं, इन दो फिल्मों के साथ-साथ बाकियो का कलेक्शन कितना रहा.
'आवारापन 2' की 6ठें दिन धीमी पड़ी रफ्तार
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है, और 5 दिनों में ही इसने 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. वहीं, अब इसके छठे दिन की कमाई सामने आ गई है, जिसमें मंदी देखने को मिली है. हालांकि फिर भी इसका कलेक्शन ठीक रहा है. सैकनिल्क की पोर्ट के मुताबिक रिलीज, के छठे दिन यानी बुधवार को 'आवारापन 2' (Awarapan 2 Box Office Collection Day 6) ने 11 हजार 71 शो में 6.75 करोड़ की नेट कमाई की. जिसके बाद इसका कुल नेट कलेक्शन 107.50 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 128.29 करोड़ पहुंच गया. वहीं, दुनिया भर में इसने 153.59 करोड़ कमा लिए हैं.
'बंटवारा 1947' ने कितनी कर ली कमाई
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बंटवारा 1947' का तो बॉक्स ऑफिस पर कोई जादू नहीं चल पाया. इस फिल्म को आवारापन 2 से क्लैश भारी पड़ गया और पहले ही दिन से इसकी कमाई पर असर दिखने लगा. अच्छी कहानी और दमदार स्टार कास्ट के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब साबित हुई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बंटवारा 1947' ने रिलीज के छठे दिन (Batwara 1947 Box Office Collection Day 6) यानी पहले बुधवार को 1.40 करोड़ कमाए. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 32.15 करोड़ रुपये ही हो पाई है.
ये भी पढ़ें- 'सुनीता को धोखा देगा तो भीख मांगेगा', गोविंदा को मिली ये धमकी! वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
'विश्वनाथ एंड संस' भी अच्छी कर रही कमाई
इन दो फिल्मों के अलावा सिनेमाघरों में साउछ एक्टर सूर्या (Suriya) की 'विश्वनाथ एंड संस' भी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को (Vishwanath And Sons Box Office Collection Day 6) हजार 93 शो से 5.10 करोड़ की नेट कमाई की है. जिसके बाद इसका कुल नेट कलेक्शन 77.40 करोड़ और ग्रॉस कमाई 89.49 करोड़ रुपये पहुंच गया है. ये फिल्म दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है और इसने 6 दिनों में 135.49 करोड़ कमा लिए हैं.
डीसी ने दूसरे बुधवार कितनी कमाई की
लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की फिल्म डीसी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. फिल्म ने 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार (DC Box Office Collection Day 13) को 2 हजार112 शो से 1.56 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 60.13 करोड़ हो गया है. वहीं, इसकी ग्रॉस कमाई 69.23 करोड़ रुपये है. वहीं दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 90.73 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें- रणदीप हुड्डा ने कभी घटाया था 18 किलो वजन, बदला पूरा लुक, जानिए ‘सरबजीत’ से ‘सावरकर’ की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी