Gopalganj Police Corruption: बिहार के गोपालगंज में पुलिस महकमे से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां जादोपुर थाने में निर्दोष लोगों को अवैध रूप से हिरासत में रखने और पैसे लेकर छोड़ने के आरोप में बड़ी कार्रवाई हुई है. एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जांच के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
गिरफ्तार लोगों में तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल राम, चौकीदार राजू यादव, राकेश कुमार और थाने का कथित दलाल महंथ कुमार यादव शामिल हैं. दरअसल, 16 अगस्त को जादोपुर थाने में कुछ निर्दोष लोगों को अवैध रूप से हिरासत में रखने और पैसे लेकर छोड़ने की शिकायत एसपी विनय तिवारी को मिली थी. शिकायत को एसपी ने गंभीरता से लिया और मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी मुख्यालय को सौंपी गई.
50 हजार रुपये की अवैध वसूली की गई
जांच आगे बढ़ी तो पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई गंभीर आरोप सामने आए. जांच के दौरान आरोप सामने आया कि जितन राम, विजय राम, शंकर राम समेत एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी को बिना प्राथमिकी या कानूनी अनुमति के करीब 36 घंटे तक थाना परिसर में रखा गया. आरोप है कि मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की अवैध वसूली की गई.
गवाहों को डराने का भी आरोप
वहीं महिला और उसकी नाबालिग बेटी को छोड़ने के नाम पर 75 हजार रुपये और केस से नाम हटाने के नाम पर 55 हजार रुपये लेने का भी आरोप जांच में सामने आया. मामले की जांच के दौरान गवाहों को डराने और प्रभावित करने की कोशिश किए जाने के आरोप भी सामने आए. इसके बाद जादोपुर थाना कांड संख्या 185/2026 दर्ज किया गया.
कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल राम समेत सभी चार लोगों की गिरफ्तारी की गई और उनको जेल भेज दिया गया. गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने साफ संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में कानून का उल्लंघन, अवैध हिरासत या किसी भी तरह की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी. फिलहाल इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है.
गोपालगंज से अयाज अहमद की रिपोर्ट…
ये भी पढ़ें: बिहार के हाजीपुर में दिनदहाड़े मर्डर, बाइक सवार युवक को घेरकर मारी गोलियां; मौके पर मौत
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More