यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने एक अहम सूचना जारी की है. परीक्षा के दौरान किसी सवाल या प्रश्नपत्र को लेकर उम्मीदवारों को आपत्ति सुझाव दर्ज कराना है तो इसके लिए अलग ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा मिलेगी. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के मुताबिक Question Paper Representation Portal (QPReP) परीक्षा समाप्त होने के बाद केवल पांच दिनों के लिए उपलब्ध रहेगा. उम्मीदवार इस तय अवधि में ही अपने प्रश्न या पेपर से संबंधित Representation आयोग के सामने भेज सकेंगे. इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.
31 अगस्त से 4 सितंबर तक खुला रहेगा पोर्टल
UPSC के अनुसार, Question Paper Representation Portal यानी QPReP को 31 अगस्त 2026 से 4 सितंबर 2026 तक एक्टिव रखा जाएगा. इस दौरान अभ्यर्थी परीक्षा में पूछे गए किसी सवाल या संबंधित प्रश्नपत्र को लेकर अपनी आपत्ति और सुझाव दर्ज करा सकेंगे. आयोग ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल की सुविधा सीमित समय के लिए ही होगी.
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो अपनी Representation समय रहते दर्ज करें. आखिरी दिन का इंतजार करने पर तकनीकी समस्या या अन्य परेशानी की स्थिति में मौका छूट सकता है.
इन तारीखों में होगी UPSC Mains परीक्षा
UPSC Civil Services Mains 2026 परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में किया जाएगा. परीक्षा के कुछ पेपर 21, 22 और 23 अगस्त को होंगे, जबकि शेष पेपर 29 और 30 अगस्त 2026 को आयोजित किए जाएंगे. परीक्षा पूरी होने के बाद उम्मीदवार प्रश्नपत्रों को देखकर किसी सवाल या पेपर को लेकर अपनी बात आयोग तक पहुंचा सकेंगे.
इस प्रक्रिया के लिए आयोग ने QPReP को आधिकारिक माध्यम बनाया है. इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद पोर्टल खुलने का इंतजार करना होगा.
ईमेल या डाक से नहीं भेज सकेंगे आपत्ति
UPSC ने साफ किया है कि प्रश्नपत्र या प्रश्नों से संबंधित Representation केवल QPReP के जरिए स्वीकार की जाएगी. ईमेल, डाक या किसी दूसरे माध्यम से भेजी गई आपत्ति पर आयोग विचार नहीं करेगा. 4 सितंबर 2026 के बाद भेजी गई Representation भी स्वीकार नहीं की जाएगी.
ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वो निर्धारित पांच दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज कर दें. उम्मीदवारों को अपनी बात स्पष्ट और सही जानकारी के साथ पोर्टल पर जमा करनी होगी, ताकि आयोग तय प्रक्रिया के तहत उसका परीक्षण कर सके.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More