Aug 22, 2026 10:41 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
अवधेश दीक्षित की पहचान केवल एक पुलिस अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े अधिकारी के तौर पर भी रही है। उन्होंने मुजफ्फरपुर में एएसपी के पद पर रहते गरीब और वंचित बच्चों के लिए पुलिस पाठशाल की शुरुआत की थी।

कौन हैं आईएएस अवधेश दीक्षित
देश में कई ऐसे आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने आईआईटी से पढ़ाई की है। इनमें से एक नाम बिहार के भोजपुर के नए एसपी अवधेश दीक्षित का है। एक इंटरव्यू में बिहार भोजपुर के नए एसपी अवधेश दीक्षित कहते हैं कि यूपीएससी की सिविल सर्विसेस एग्जाम के मुकाबले आईआईटी की परीक्षा कहीं ज्यादा टफ होती है। अवधेश दीक्षित की पहचान केवल एक पुलिस अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े अधिकारी के तौर पर भी रही है। वो मुजफ्फरपुर में एएसपी के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने गरीब और वंचित बच्चों के लिए पुलिस पाठशाल की शुरुआत की थी। साथ ही वो रेडलाइट एरिया के बच्चों को भी पढ़ाया करते थे। ऐसे में इनकी कहानी काफी प्रेरणादायक है। चलिए आज हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं।
कौन हैं आईपीएस अधिकारी अवधेश दीक्षित
अवधेश दीक्षित 2019 बैच के यंग आईपीएस ऑफिसर हैं। अवधेश दीक्षित ने IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था। लेकिन उनका दिल प्रशासनिक सेवा में बसता था। लिहाजा उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग UPSC की परीक्षा दी। कड़ी तैयारी के बाद अवधेश दीक्षित ने यूपीएससी क्रैक कर लिया और भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS को चुना। अवधेश दीक्षित इसके बाद ट्रेनिंग के लिए 2019 में ही IPS ट्रेनिंग कैम्प, मसूरी गए।
कहां-कहां हो चुकी है तैनाती
यूपीएससी में सफलता हासिल कर बिहार कैडर चुनने वाले अवधेश ने बेगूसराय से पुलिस सेवा की शुरुआत की। इसके बाद पालीगंज में एएसपी रहे। मुजफ्फरपुर में तैनाती के दौरान गरीब और वंचित बच्चों के लिए पुलिस पाठशाला शुरू कर उन्होंने पुलिसिंग का मानवीय चेहरा सामने रखा. बाद में गोपालगंज और लखीसराय के एसपी की जिम्मेदारी भी संभाली। उनकी एक पहचान और भी है, अवधेश दीक्षित पूर्व आईपीएस काम्या मिश्रा के पति भी हैं। दोनों की लव स्टोरी भी कमाल की है।
कमाल की लव स्टोरी
दोनों की मुलाकात साल 2019 में आईपीएस प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। काम्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली मुलाकात महज 10 से 15 मिनट की थी। अवधेश ने इस मुलाकात को मजाकिया अंदाज में याद करते हुए कहा था कि पहली नजर में ही उनके दिल पर ‘लाठी चार्ज' हो गया था। हालांकि, संकोची स्वभाव के कारण वे अपनी भावनाएं जाहिर नहीं कर पाए।
पहल काम्या ने की। मध्य प्रदेश के रतलाम में फील्ड विजिट के दौरान उन्होंने अवधेश के सामने अपने प्यार का इजहार किया। उस समय उनके पास अंगूठी नहीं थी। दोनों ने घास से एक छोटी अंगूठी बनाई और काम्या ने उसे अवधेश को पहनाकर ‘प्रॉमिस रिंग' के रूप में दिया। यही घास की अंगूठी उनके रिश्ते की पहली निशानी बनी।
2020 में शादी, पत्नी हैं पूर्व IPS
साल 2020 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की और बाद में उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग भी हुई। काम्या मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने करीब 22 वर्ष की उम्र में यूपीएससी परीक्षा में 172वीं रैंक हासिल की थी। वे भी आईपीएस अधिकारी बनीं और बिहार कैडर में सेवा की। साल 2024 में पारिवारिक व्यवसाय की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्होंने पुलिस सेवा से इस्तीफा दिया।
